×

Sharad purnima 2020: शरद पूर्णिमा पर आज इन बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

 

आज देशभर में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा हैं इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता हैं मान्यताओं के मुताबिक इस पूर्णिमा पर चंद्रमा अमृत बरसाता हैं। यही वजह है कि इस दिन का महत्व बहुत अधिक होता हैं इसे कौमुदी उत्सव, कुमार उत्सव, शरदोत्सव, रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा और कमला पूर्णिमा भी कहा जाता हैं शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी पूजन , महारास, भजन संध्या की जाती हैं इस दिन चंद्रमा की रोशनी में खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखी जाती हैं फिर अगले दिन या रात 12 बजे के बाद इसका सेवन किया जाता हैं शरद पूर्णिमा के दिन व्यक्ति को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

शरद पूर्णिमा के दिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रात के वक्त किसी की बुराई न करें। साथ ही शराब का सेवन न करें। इस दिन व्यक्ति को जल और फल ग्रहण करना चाहिए और पूरे दिन व्रत रखना चाहिए। अगर आप व्रत नहीं कर सकते हैं तो सात्विक भोजन ग्रहण करें। इस दिन शरीर को शुद्ध रखना जरूरी होता हैं शरीर शुद्ध रखने से अधिक बेहतर तरीके से अमृत की प्राप्ति होती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस दिन चमकदार सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस, प्यार, लहसुन आदि को ग्रहण नहीं करना चाहिए। खीर को चांद की रोशनी में रखना जरूरी होता हैं चंद्रमा की रोशनी में रखी हुई खीर खाने से उसका प्रभाव सकारात्मक रूप से व्यक्ति पर पड़ता हैं।