×

Numerology prediction: यहां पढ़ें 25 सितंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिषशास्त्र के अुनसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1— आज मन को शांत रखने का प्रयास करें। परिवार में बच्चों का सहयोग मिल सकता हैं छोटी यात्राएं होंगी। संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। खुद के लिए शापिंग करेंगे। शुभ अंक 12, शुभ रंग गोल्डन हैं।

2. आज का दिन आपके लिए अच्छा बना रह सकता हैं कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं। आज आपके नए मित्र बनेंगे। प्रेम संबंध भी कायम हो सकते हैं शुभ अंक 30, शुभ रंग फिरोजी हैं।

3. जीवन की जो आशाएं हैं उसके पूरी होने की संभावना हैं बाधाओं से छुटकारा मिल सकता हैं दिन आज अनुकूल होने वाला हैं पुराने मित्रों से भी मुलाकात कर सकते हैं शुभ अंक 10, शुभ रंग पीला हैं।

4. स्वभाव में आज आपके जोश रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सहयोगी की मदद से नौकरी के अवसर आपको मिल सकते हैं शुभ अंक 21, शुभ रंग वाईलेट हैं।

5. आज का दिन सामान्य बना रह सकता हैं। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया है धन आपके बैंक बैंलेंस को मजबूत करेगा। कार्य की अधिकता हो सकती हैं शुभ अंक 55, शुभ रंग गुलाबी हैं।

6. आज आपके द्वारा नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे मगर काम में लापरवाही आपको मंहगी पड़ सकती हैं किसी से झगड़ा हो सकता हैं सतर्क रहें। शुभ अंक 33, शुभ रंग पीला हैं।

7. किसी नए व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकता हैं प्रेमी के साथ समय गुजार सकते हैं कार्य की अधिकता आज पूरे दिन बनी रह सकती हैं शुभ अंक 22, शुभ रंग लाल हैं।

8. कारोबार में नई योजनाएं बनाएंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता हैं आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहेगा। प्रतियोगिता या उच्च शिक्षा में दाखिला लेने का सही दिन हैं शुभ अंक 1, शुभ रंग क्रीम हैं।

9. बॉस की नजर आपके कार्य पर रहेगी। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं परिवार के सदस्य आगे बढ़ कर आपका साथ देंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। शुभ अंक 14, शुभ रंग लेमन हैं।