×

Numerology prediction: यहां पढ़ें 22 सितंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिषशास्त्र के अुनसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. सामाजिक और कल्याणकारी कार्यों में आज आप भाग ले सकते हैं आप आपको कोई उपहार भी मिल सकता हैं दिन अच्छा बना रह सकता हैं प्रेमी से मुलाकात हो सकती हैं शुभ अंक 10, शुभ रंग वाइलेट हैं।

2. संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता हैं व्यर्थ के तर्क वितर्क में समय नष्ट न करें। खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाएं आज आपको सफलता दिला सकती हैं शुभ अंक 22, शुभ रंग सिल्वर हैं।

3. आप अपने व्यवहार व कार्य में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। मेहमानों का आना जाना लगा रह सकता हैं नौकरी में आय के अतिरिक्त स्त्रोत बन सकते हैं कार्य पूरे होंगे। शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला हैं।

4. आज आप काम में लापरवाही करेंगे तो शत्रुओं को आपके खिलाफ बोलने का मौका मिल सकता हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बड़ी ही गंभीरता से करेंगे। शुभ अंक 17, शुभ रंग लेमन हैं।

5. कोई व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता हैं कोर्ट केस में सफलता मिल सकती हैं सच्चे लोगों से आपका संपर्क बनेगा। कामकाज को लेकर आप व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक 20, शुभ रंग सिल्वर हैं।

6. कारोबार में नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती हैं आज राजनीति लोगों से मुलाकात कर सकते हैं आपके अच्छे स्वभाव के कारण दूसरों का भला हो सकता हैं शुभ अंक 55, शुभ रंग गुलाबी हैं।

7. आज का दिन अच्छा रह सकता हैं सरकारी कर्मचारी को लाभ लिए सकता हैं। पदोन्नति हो सकती हैं आभूषण और ज्वैलरी की शॉपिंग कर सकते हैं यात्रा भी हो सकती हैं। शुभ अंक 13, शुभ रंग बैंगनी हैं।

8. मानसिक तनाव आज समाप्त हो सकता हैं दिमाग में शांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं परिवार में आ रही दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। शुभ अंक 45, शुभ रंग मेजन्टा हैं।

9. आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा ढीला रह सकता हैं योग, व्यायाम प्राणायम करें। कारोबार में टैक्स संबंधी परेशानी समाप्त हो सकती हैं परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। शुभ अंक 22, शुभ रंग पीला हैं।