×

इस महाशिवरात्रि ऐसे करें शिव का रुद्राभिषेक

 

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व को बहुत ही खास दिन माना जाता हैं महाशिवरात्रि शिव और देवी मां पार्वती की पूजा के लिए विशेष होती हैं इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को पड़ रहा हैं इस दिन शिव और पार्वती का शुभ विवाह सपन्न हुआ था। वही जातक की अगर कोई मनोकामना है या कोई ऐसा कार्य हैं जो पूरा नहीं हो पा रहा हैं तो महाशिवरात्रि के दिन शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। रुद्राभिषेक में शिवलिंग को पवित्र जल से स्नान कराते हैं और उनकी पूरे विधि विधान से पूजन करते हैं वही अगल अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अलग अलग वस्तुओं से शिव का रुद्राभिषेक किया जाता हैं तो आज हम आपको मनोकामनाओं के अनुसार रुद्राभिषेक करने के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

बता दें कि रुद्राभिषेक करने से पहले जातक उसके लिए सामग्री और अन्य तैयारियां जरूर कर लें। रुद्राभिषेक के लिए गाय का घी, दीपक, पुष्प, चंदन, गंध, धूप, कपूर, मौसमी फल, पान का पत्ता, सुपारी नारियल आदि ला कर रखें। बता दें कि जल से रुद्राभिषेक करने से बारिश होती हैं धन संपत्ति की प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया जाता हैं वही धन संपदा की वृद्धि के लिए शहद और घी से रुद्राभिषेक करना चाहिए। पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए दूध से रुद्राभिषेक करें। असाध्य रोगों से निवारण के लिए कुशोदक से रुद्राभिषेक करें। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करें। वही आरोग्य जीवन प्राप्त करने के लिए गाय के दूध और घी से रुद्राभिषेक किया जा सकता हैं।

इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को पड़ रहा हैं इस दिन शिव और पार्वती का शुभ विवाह सपन्न हुआ था। वही जातक की अगर कोई मनोकामना है या कोई ऐसा कार्य हैं जो पूरा नहीं हो पा रहा हैं तो महाशिवरात्रि के दिन शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। रुद्राभिषेक में शिवलिंग को पवित्र जल से स्नान कराते हैं और उनकी पूरे विधि विधान से पूजन करते हैं। इस महाशिवरात्रि ऐसे करें शिव का रुद्राभिषेक