×

नाग पंचमी विशेष: जानिए सांपों से जुड़ा हर वो रहस्य जिसे जानना है जरूरी

 

श्रावण मास में वैसे तो कई सारे पर्व और त्योहार पड़ते हैं मगर नाग पंचमी का अपना अलग ही महत्व होता हैं। वही भगवान शिव अपने गले में सांप को धारण करते हैं कई मंत्रों में भी इसका उल्लेख मिलता हैं भगवान शिव की स्तुति में भी कहा गया हैं भुजगेन्द्रहारम इसका मतलब हैं कि जो अपने गले में सर्प को धारण करते हैं शिव का स्वरुर सबसे निराला अपने आप में कई सरहस्यों को समेटे हुए हैं।शिव के गले का सांप और उनके गण इस बात का प्रमाण हैं कि चाहें कोई कैसा भी हो उसका पर्यावरण के संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान होता हैं पुराने समय से ही सापों को लेकर कई किवदंतियां और कथाएं प्रचलित हैं जो पूरी तरह से सत्य नहीं हैं जिनकी वजह से लोगों में सांपों को लेकर अंधविश्वास रहता हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं सांपों से जुड़े मिथक और सत्य के बारे में तो आइए जानते हैं।

अधिकतर लोग सांपों को दूध पिलाते हैं मगर ऐसा करना सांप के लिए हानिकारक होता हैं कभी कभी यह दूध उनके फेफड़ों तक पहुचं जाता हैं और सांप की जान तक चली जाती हैं विज्ञान के मुताबिक सांप पूरी तरह से मांसाहारी जीव हैं। वही कई लोग मानते हैं कि सांप इच्छाधारी होते हैं वह किसी काक भी रू धर सकते हैं मगर विज्ञान के मुताबिक यह केवल एक कोरी कल्पना और अंधविश्वास हैं। कहीं पर भी इस बात का कोई प्रमाण नहीं हैं।

वही इसी तरह से लोगों का यह भी मानना हैं कि कुछ बहुत ही दुर्लभ सांप होते हैं जिनके सिर पर मणि होती हैं जो चमत्कारी होते हैं मगर जीव विज्ञान के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज तक कोई भी ऐसा तथ्य या जानकारी नहीं प्राप्त हुई हैं जिससे यह पता लगाया जा सके कि सांपों के सिर पर मणि होती हैं कोई भी सांप ऐसा नहीं हैं जिसके सिर पर मणि हो।