कर्क संक्रांति 2020: कामिका एकादशी पर आज सूर्य की कर्क संक्रांति, जानिए महत्व
हिंदू धर्म में सभी तरह के पर्व त्योहारों को विशेष माना जाता हैं वही आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि हैं आज के दिन कामिका एकादशी का पर्व मनाया जा रहा हैं और सूर्य देव का राशि परिवर्तन भी हैं आज सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसे सूर्य की कर्क संक्रांति भी कहा जाता हैं
जानिए कर्क संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त—
कर्क संक्रांति 16 जुलाई 2020 दिन गुरुवार को, कर्क संक्रांति का पुण्य काल सुबह 5 बजकर 34 मिनट से दिन में 11 बजकर 3 मिनट तक। कर्क संक्रांति की कुल अवधि 5 घंटे 29 मिनट हैं। वही कर्क संक्रांति का महापुण्य काल सुबह 8 बजकर 45 मिनट से दिन में 11 बजकर 3 मिनट तक हैं। कर्क संक्रांति की महापुण्य काल अवधि 2 घंटे 18 मिनट हैं।