×

दस मार्च को मनाई जाएगी होली, जानिए होलिका दहन का मुहूर्त

 

रंगों का महापर्व हो​ली हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता हैं वही होली का त्योहार देशभर में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता हैं रंगो के इस पावन पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं होली के त्योहार से जुड़ी कुछ खास बातें नियम और किस दिन से लग रहा है होलाष्टक, तो आइए जानते हैं।

बता दें कि इस साल दस मार्च 2020 दिन मंगलवार को रंगों का महापर्व होली मनाई जाएगी। वही नौ मार्च दिन सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त—
संध्या काल में— 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक।
भद्रा पुंछा— सुबह 9 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक।
भद्रा मुखा— सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक होलिका दहन की परंपरा भक्त और भगवान के संबंध का अनोख एहसास माना जाता हैं कथा के मुताबिक भारत में असुरराज हिरण्यकश्यप राजा राज करता था। उसका पुत्र प्रहलाद विष्णु का अनन्य भक्त था। मगर हिरण्यकश्यप विष्णु द्रोही था। हिरण्यकश्यप ने पृथ्वी पर घोषणा कर दी थी कि कोई देवताओं की पूजा नहीं करेगा। केवल उसी की पूजा होगी। मगर भक्त प्रहलाद ने पिता की आज्ञा पालन नहीं किया और भगवान की भक्ति लीन में रहा। हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद की हत्या के लिए उसकी बुआ को आग में बैठकर प्रहलाद को गोद में बैठा दिया। मगर भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ और उसकी बुआ होलिका आग में जल ​गई। जिसके कारण ही होलिका दहन की विशेष परंपरा बनी।

रंगों का महापर्व हो​ली हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता हैं वही होली का त्योहार देशभर में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता हैं रंगो के इस पावन पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता हैं इस साल दस मार्च 2020 दिन मंगलवार को रंगों का महापर्व होली मनाई जाएगी। नौ मार्च दिन सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा। दस मार्च को मनाई जाएगी होली, जानिए होलिका दहन का मुहूर्त