×

Guru pushya yoga 2021: 25 फरवरी को बन रहा गुरु पुष्य योग, जानिए किन कार्यों को करना होगा शुभ

 

हिंदू धर्म में मुहूर्त और शुभ योगों को विशेष माना जाता हैं वही 25 फरवरी 2021 को गुरु पुय योग बन रहा हैं शास्त्रों में 27 नक्षत्रों में पुष्प नक्षत्र को बहुत ही उत्तम माना जाता हैं इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता हैं गुरुवार के दिन यह योग बनने से इसे गुरु पुष्य योग कहा जाता हैं ज्योतिष अनुसार गुरु पुष्य संयोग होने से यह दिन खरीदारी और पूजा पाठ के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस दिन माघ शुक्ल पक्ष की शाम तक त्रयोदशी तिथि रहेगी उसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी। इस दिन चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। सूर्य कुंभ राशि पर रहेगा। गणडमूल नक्षत्र के कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा हैं। तो आज हम आपको गुरु पुष्य योग के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

गुरुवार का दिन भगवान श्री विष्णु समर्पित हैं ऐसे में गुरुवार को पुष्य नक्षत्र योग होने से उसकी शुभता और बढ़ जाती हैं। ज्योतिष के अनुसार गुरु पुष्य योग के दिन नया वस्तु जमीन, गाड़ी, स्वर्ण, आभूषण आदि खरीदने का शुभ फल प्राप्त होता हैं इसके साथ ही कारोबार में तरक्की के लिए वैदिक विधि से माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता हैं।वही 25 फरवरी के बाद अब गुरु पुष्य योग दीपावली के पहले 28 अक्टूबर को पूरे दिन और 25 नवंबर को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ये शुभ संयोग बना रहेगा। इसके बाद यह साल की शुरुआत में 28 जनवरी को शुभ संयोग बना था।

जानिए शुभ मुहूर्त—
अमृतसिद्धि योग— Feb 25 06:55 AM – Feb 25 01:17 PM
सर्वार्थसिद्धि योग— Feb 25 06:55 AM – Feb 25 01:17 PM
गुरु पुष्य योग— Feb 25 06:55 AM – Feb 25 01:17 PM