×

क्या आपका भी कारोबार पड़ गया है ठप, तो करें व्यापार वृद्धि के ये उपाय

 

हर कोई धनवान बनने की इच्छा तो रखता ही हैं इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता हैं मगर फिर भी से सफलता प्राप्त नहीं होती हैं अगर आप भी कोई कारोबार या व्यापार कर रहे हैं और आपको व्यापार ठप पड़ गया हैं या फिर व्यापार में वृद्धि नहीं हो रही हैं तो आज हम आपके लिए अपने इस लेख में कुछ अचूक उपाय लेकर आए है जिसे करने से आपको लाभ प्राप्त होगा, तो आइए जानते हैं।

व्यापार वृद्धि उपाय—
कार्यस्थल या दुकान पर अंदर जाने से पहले अपना दाहिना हाथ ज़मीन पर लगाएं और उसके बाद मस्तक या ह्रदय पर लगाएं। ऐसा करने से आपको असीम लाभ प्राप्त होगा। कारोबार वृद्धि के लिए ये बहुत ही असरदार उपाय माना जाता हैं। व्यापार व कारोबार में वृद्धि के लिए लक्ष्मी नारायण के मंदिर में हर शुक्रवार गुड़ चना बांटें। मंदिर में लक्ष्मी माता की प्रतिमा के समक्ष खुशबूदार अगरबत्ती जलाएं और प्रार्थना करें। ये आसान उपाय आपको हर तरह से समृद्धि दिलाएगा। व्यापार में स्थायी लाभ पाने के लिए कुत्ता, गाय और कौवों को रोटी जरूर खिलाएं। आप नींबू और हरी मिर्च के प्रयोग से भी अपने व्यापार व कारोबार को बढ़ा सकते हैं इसके लिए सात हरी मिर्च और सात नींबू लेकर माला बनाएं और उसे दुकान में वहां पर टांगे। जहां ग्राहक की निगाह पड़े। ये बहुत ही आसान सा उपाय है इसके लिए आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं आप कच्चे सूत के प्रयोग से भी अपने व्यापार में तरक्की पा सकते हैं एक कच्चे सूत को केसर के घोल में भिगोकर रंग दें और फिर इसे अपने कार्य स्थल पर बांध दें। ऐसा करने से व्यापार में सफलता हासिल होती हैं।