×

Astrology Tips: शनिवार को न खरीदें ये चीजें, वरना पड़ेगा पछताना

 

शनिवार का दिन भगवान शनिदेव का दिन माना जाता हैं वही शनिदेव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग शनिवार को उनकी पूजा करते हैं कुछ लोग पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक तो कई लोग गरीबों को दान देते हैं मान्यताओं के मुताबिक शनिवार के दिन किए गए कुछ अचूक उपायों से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा भक्तों पर बनाएं रखते हैं मगर कई बार लोग अनजाने में शनिवार के दिन कुछ ऐसी चीजों को खरीद लेते हैं जिससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए तो आइए जानते हैं।

बता दें कि शनिवार के दिन लोहे के सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना गया है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनि देव नाराज हो जाते हैं। इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना अच्छा मना जाता हैं वही इस दिन नमक खरीदना अच्छा नहीं माना जाता हैं। ऐसा करने से कर्ज बढ़ जाता हैं। शनिवार के दिन काले तिल खरीदना भी शुभ नहीं होता हैं मान्यता है कि शनिवार के दिन काले तिल खरीदने से कार्य में रुकावटें आती हैं और शनिदोष भी लग जाता हैं इसलिए शनिवार के दिन काले तिल का दान करना चाहिए।

मान्यता है कि शनिवार के दिन काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए ऐसा कहा जाता हैं कि काले रंग के जूते खरीदने से काम में असफलता मिलती हैं। शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना अच्छा माना जाता हैं। शनिवार के दिन काले रंग के वस्त्र पहनना अच्छा माना जाता हैं इससे शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।