Astrology Tips: विवाह में हो रही देरी, तो ये उपाय करेंगे आपकी मदद
शादी विवाह हर किसी के जीवन में विशेष महत्व रखता हैं वही शादी और पीले रंग का गहरा संबंध हैं आपने सुना है कि शादी को हाथ पीले होने से भी संबोधित किया जाता हैं यहां शाीद और पीले रंग का गहरा संबंध होता हैं इसलिए जिनकी शादी नहीं हो रही है या फिर शादी में देरी हो रही हैं तो उन्हें पीले रंग का अधिक प्रयोग करना चाहिए। तो आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं शादी जल्दी करने के अचूक उपाय, तो आइए जानते हैं।
अगर शादी विवाह में देरी हो रही हैं तो लड़के लड़की अधिक से अधिक पीले रंग के सामान का प्रयोग करें पीले रंग का वस्त्र पहने और पीले फल का सेवन करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होंगे और विवाह जल्दी हो जाएगा। आपको बता दें कि रोज रामचरित मानस का पाठ करना चाहिए।
ऐसी मान्यता है कि विवाह के लिए तैयार लड़के का सेहरा अगर कोई कुंवारा अपने सिर पर लगाए। तो इससे जल्दी शादी हो सकती हैं। साथ ही कुंवारी लड़की को दुल्हन के सिर से अपना सिर टकराना चाहिए इससे भी जल्दी शादी हो जाती हैं। जिनकी शादी होने में देरी हो रही हैं उन्हें गुरुवार के दिन श्रीलक्ष्मी नारायण की विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए।