×

संकट काल में हर किसी को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें, पढ़ें महामारी जैसे संकट से जुड़ी आज की चाणक्य नीति

 

कोरोना वायरस का कहर देशभर में जारी है इस महामारी ने हर किसी को समस्याओं और परेशानियों में डाल दिया हैं ऐसी स्थिति में चाणक्य द्वारा बताई गई कुछ बातों को अपनाने से मनुष्य को संकट के समय बुरे वक्त को काटने में थोड़ी आसानी हो सकती हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ता हैं आचार्य चाणक्य की गिनती महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ में की जाती हैं चाणक्य ने नीतिशास्त्र में ऐसी कई नीतियों का वर्णन किया है जो आज भी प्रासंगिक हैं चाणक्य ने जीवन के हर पहलु का बारीकी से अध्ययन किया। कहा जाता है कि चाणक्य ने अपनी नीतियों की मदद से ही चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाया था चाणक्य की नीतियों को अपनाकर हर कोई सफलता प्राप्त कर सकता हैं। चाणक्य ने एक श्लोक में वर्णन किया है कि आखिर मुश्किल वक्त में मनुष्य को क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि इन बातों का ध्यान रखकर संकट की घड़ी को आसानी से काटा जा सकता हैं तो आइए जानते हैं।

चाणक्य अनुसार मुश्किल समय में मनुष्य को सावधानी बरतनी चाहिए संकट की घड़ी सबसे बड़ी चुनौती होती हैं ऐसे में इस समय छोटी सी भूल भी बड़ा नुकसान कर सकती हैं। नीति शास्त्र के मुताबिक चाणक्य ने अपनी नणनीति से ही नंद वंश को नष्ट किया था ऐसे में संकट से बाहर निकलने के लिए व्यक्ति को प्लानिंग करना जरूरी हैं मुश्किल समय से बाहर आने के लिए ठोस रणनीति की जरूरत होती हैं ऐसे में मुश्किल समय में सावधानी के साथ प्लानिंग भी करनी चाहिए। परिवार की सुरक्षा मनुष्य का प्रथम कर्तव्य है इसलिए सबसे पहले अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाना जरूरी हैं संकट के समय में परिवार को कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।

मुश्किल समय में व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना बेहद जरूरी हैं ऐसे में संकट के समय विशेष तौर पर स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। संकट से निकलने के लिए धन का संचय करना जरूरी होता हैं।