एक लाख लोगों को सोनू सूद दिलवाएंगे नौकरी, खुद शेयर की ये बड़ी जानकारी
जब से देश में कोरोना वायरस का कहर फूटा है तभी से एक शख्स दिन रात एक करके लोगों की मदद के लिए लगातार जुटा हुआ है। वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाने वाले अभिनेता सोनू सूद है। जो आज से नहीं बल्कि कई महीनों से लगातार लॉकडाउन के समय देश के कोने कोने फंसे प्रवासी मजदूरों और लोगों को घर पहुंचाने का काम कर रहे है। ये काम करने में सोनू सूद ने बहुत ही बड़ी भूमिका निभाई है। लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद से कई लोगों का रोजी रोेजगार छिन गया, आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों अपने अपने घरों को निकल रहे थें। इस लॉकडाउन के दौरान कई सारे लोगों ने भीषण गर्मी में पैदल ही अपने घर की तरफ चलने की ठान डाली थी। जिसमे कई सारे लोगों की तो रास्ते में ही मृत्यु हो गई, कई लोग इसमे घायल हो गए।
आलिया की सड़क 2 की रिलीज डेट सामने आते ही शुरू हुआ सोशल मीडिया पर बवाल, बायकॉट की मांग
आखिर किसने गायब किए सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के पन्ने, छुपे हो सकते हैं कई राज