×

Shiamak Davar: ऋतिक और ऐश्वर्या को कोरियोग्राफ करने को लेकर श्यामक डावर ने कही ये बड़ी बात

 

बॉलीवुड की मशहूर कलाकार ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन को आपने एक साथ फिल्म धूम 2 में देख चुके है। इस फिल्म में दोनों के रोमांस से लेकर एक्शन तक देखने को मिला था। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म धूम 2 साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन पर गाना भी फिल्माया गया था। जिसको मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने कोरियोग्राफ किया था। अब हाल ही में श्यामक डावर ने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन को कोरियोग्राफ करने के अपने अनुभव को शेयर किया है।श्यामक डावर ने कहा कि, धूम 2 में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन को कोरियोग्राफ करना उनके लिए बेहद शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि वो इससे पहले ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ताल में काम कर चुके है। तो उनके लिए उनको कोरियोग्राफ करना आसान था। वही ऋतिक के बारे में बात करते हुए श्यामक ने कहा कि ऋतिक उनके लिए नए थे लेकिन उन्होंने बहुत ही सहज तरीके से उनकी शैली पर अच्छा काम किया। हालांकि ये दोनों जब एक साथ आए तो अच्छे से काम किया है। खैर अगर हम बात करें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म धूम की तो ये साल 2006 की सुपरहिट फिल्म थी। जिसमे इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को फिल्म जोधा अकबर में देख चुके हैं। जिसमे उनके किरदार और अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

Rana Daggubati: अपनी लाइफ को लेकर राणा दग्गुबाती ने किया हैरान करने वाला खुलासा, 30 प्रतिशत था जान का जोखिम

Malvi Malhotra: जानलेवा हमला होने के बाद इस अभिनेत्री को मिल रही जान से मारने की धमकियां

Ashiesh Roy passes away: ससुराल सिमर का में नजर आ चुके आशीष रॉय का निधन, नहीं थे इलाज के पैसे मांगी थी मदद