×

Kanya pujan 2020: कन्या पूजन में कन्याओं को जरूर करें इन चीजों का दान, माता रानी होंगी प्रसन्न

 

हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार को बहुत ही खास माना जाता हैं वही नवरात्रि पर्व पूरे नौ दिनों तक मनाया जाता हैं यह पर्व कलश स्थापना से आरंभ होती हैं जिसका अंत कन्या पूजन वाले दिन माना जाता हैं कन्या पूजन अष्टमी या नवमी तिथि के दिन किया जाता हैं ऐसा कहते हैं कि देवी मां कन्या के रूप में भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं इसलिए नवरात्रि में नौ कन्याओं को पूजा जाता हैं ये नौ कन्याएं देवी भगवती के नौ रूपों के प्रतीक के रूप में जानी जाती हैं अपने घर कन्याओं को आदर के साथ बुलाया जाता हैं और इच्छा अनुसार उनकी सेवा और उन्हें दान किया जाता हैं। नवरात्रि में कन्याओं को इन छह चीजों का दान जरूर करना चाहिए। तो आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

नवरात्रि में होनेवाली कन्या पूजा में मां को लाल वस्त्र अर्पित किया जाता हैं क्योंकि यह रंग मैया का प्रिय होता हैं इसलिए कन्या पूजन में उपहार के रूप में कन्याओं को लाल रंग के वस्त्र जरूर दें। आप लाल रंग की चुनरी या रुमाल दे सकते हैं। इस रंग को वृद्धि का प्रतीक माना जाता हैं। इसके दान से कुंडली का मंगल मजबूत हो जाता हैं। कन्या भोज में कन्याओं को फल देना चाहिए। मान्यता है कि कन्या पूजन में कन्याओं को फल देने से कई गुना फलों की प्राप्ति होती हैं माता अपने भक्तों की सभी कामनाओं को पूरा करती हैं। कन्या पूजन में कन्याओं को मिठाई का दान जरूर करना चाहिए। कन्या भोज कराने के बाद भेंट में कन्याओं को श्रृंगार की सामगी जरूर दें। कन्याओं को विदा करते वक्त उन्हें उपहार के साथ थोड़ा चावल और जीरा भी देनाचाहिए। इससे सपंन्नता बढ़ जाती हैं। वही कन्याओं को दक्षिणा के रूप में धन जरूर देना चाहिए।