×

सोनू सूद की वजह से अपने पैरों पर खड़ी हुई प्रज्ञा, एक्सीडेंट में टूट गया था घुटने का लिगामेंट

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने इस कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान जो काम किया है या जो वो कर रहे हैं उसके लिए जितनी तारीफ की जाए कम है। जब से देश में कोरोना काल शुरू हुआ है तभी से ना जाने कितने लोग इधर उधर भटक रहे थे ऐसे में अभिनेता ने उन लोगों को जो मुं​बई या देश के बाकी कोनों में फंंसे थे उन सभी को उनके घर पहुंचाने का काम किया है। आज हर कोई अभिनेता का इसके लिए शुक्र गुजार है। इस वैश्विक महामारी के लिए सोनू सूद एक​ फरिश्ते बनकर सामने आए और लोगों की मदद की है। अब एक और खबर सोनू सूद को लेकर आ रही है। वो ये है कि छह महीने पहले सोनू सूद ने एक लड़की की मदद की थी। सोनू सूद ने गोरखपुर की एक लड़की की मदद की है। जिसके इलाज के लिए उन्होंने पूरा खर्चा उठाया है। उस लड़की का एक एक्सीडेंट के दौरान घुटना टूट गया था जिसका इलाज करवाकर फिर से वो लड़की अब अपने पैरों पर खड़ी हो गई है। अभिनेता सोनू सूद की वजह से वो लड़की अपने पैरों पर खड़ी हुई है। लड़की के परिवार वालों ने सोनू सूद के का इसके लिए बहुत आभार व्यक्त किया है और उनको धन्यवाद किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टरों ने उस लड़की का इलाज मुफ्त में किया है।

क्या बिग बॉस 14 में एंट्री करने वाले हैं कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर, समाने आया ये जवाब

महिमा चौधरी के आरोप पर आया सुभाष घई का पलटवार, कही ये बात

Viral video: बड़े ख्वाब देखती हैं रिया चक्रवर्ती, आईलैंड और प्राइवेट जेट जैसी चीजें चाहती है खरीदना