×

Samantha Akkineni: ऐसे होती है सामंथा अक्किनेनी के दिन की शुरूआत, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

 

इसमे कोई दो राय नहीं है कि सामंथा अक्किनेनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर और सुपरस्टार अभिनेत्री है। सामंथा अक्किनेनी ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। उनके अभिनय और खूबसूरती की वजह से ही वो साउथ की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। आज सामंथा अक्किनेनी के साउथ में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर भी सामंथा अक्किनेनी का बोल बोला है। वो जो भी तस्वीर शेयर करती है लोग उसे काफी पसंद करते है। अब हाल ही में सामंथा अक्किनेनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने खुद को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वो अपने दिन की शुरूआत कैसे करती है। सामंथा अक्किनेनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वो दिन की शुरूआत 108 सूर्य नमस्कार के साथ करती है। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि वो योग मैट पर बैठी हुई मुस्कुराते हुए नजर आ रही है। सामंथा अक्किनेनी की इस तस्वीर पर अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स आ चुके है। जिससे ये साबित हो रहा है कि उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे है। वही यें जानकर भी हैरान है कि सामंथा अक्किनेनी सुबह उठकर 108 बार सूर्य नमस्कार भी करती है। सोशल मीडिया पर सामंथा अक्किनेनी काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस के साथ वो ऐसे टिप्स को शेयर करती रहती है। इसके अलावा वो अपनी फिटनेस सीक्रेट और ब्यूटी टिप्स भ शेयर करती रहती है। इसके अलावा सामंथा अक्किनेनी को आप आने वाले दिनों में कई साउथ की फिल्मों में देखने वाले है जिसमे वो इन दिनों काफी व्यस्त है।

Kangana Ranaut leaves Mumbai: भारी मन से मुंबई से मनाली के लिए रवाना हुई कंगना रनौत, दिखी हाई सिक्योरिटी

Anushka Sharma flaunts babybump: बेबी बंप के साथ अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर, विराट कोहली ने किया ऐसा कमेंट

Tiger Shroff Ganpat Movie: अपनी अगली फिल्म में इस धांसू रोल में नजर आएंगे अभिनेता टाइगर श्रॉफ