×

रक्षाबंधन पर जुटा कपूर खानदान, सैफ करीना से लेकर आलिया रणबीर तक है शामिल

 

देश में पिछले काफी समय से कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार रखा है जो जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच अब त्योहारों को सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में सभी को इस महामारी के बीच ही इस त्योहार को मनाना पड़ रहा है। बीते दिन देशभर में राखी का त्योहार मनाया गया। ऐेसे में आम जन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने कोरोना काल में अपनी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते ही इस राखी के त्योहार को मनाया है। ऐसे में बॉलीवुड के कपूर खानदान ने भी इस मौकों को खास बनाने का मौका नहीं छोड़ा है। कपूर खानदान ने इस तनाव भरे माहौल को दरकिनार करते हुए धूमधाम से इस त्योहार को मनाया है।इस दिन पूरा कपूर परिवार एक साथा। जिसमे सभी कजिन भाई और बहन एक साथ नजर आए है। जिसमे करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन, अरमान जैन, सैफ अली खान, तैमूर अली खान, नीतू कपूर, रणधीर कपूर और रीमा जैन जैसे शामिल थे।

वहीं इस मौके पर रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आए। इसके अलावा आदर जैन भी अपनी दोस्त तारा सुतारिया के साथ दिखाई दिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को बॉलीवुड के बेबो ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा फैमिली लंच, मिस यू लोलो। आपको बता दें कि इस तस्वीर में करिश्मा कपूर नहीं नजर आ रही थी। जिसकी वजह से करीना ने अपनी बड़ी बहन को याद करते हुए लिखा कि वो उनको इस मौके पर​ मिस कर रही थी। वैसे बता दें कि इससे पहले भी कपूर खानदान अक्सर कई मौकों पर एक साथ नजर आता है। जब भी कोई खास ओकेजन हो तो पूरा कपूर खान एक साथ होता है और डिनर या फिर लंच पार्टी होती है।

आखिर क्यों बीएमसी ने सील की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग

फिर से गमगीन हुआ मनोरंज जगत, इस अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा

लॉकडाउन में इन स्टार्स ने दिखाया अपना नया हुनर, बनाई एक से एक शानदार पेटिंग्स