×

विवाद के बार आमिताभ और इमरान की फिल्म से कट जाएगा रिया चक्रवर्ती का रोल

 

बॉलीवुड और टीवी की अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पिछले काफी समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसका कारण है कि कई लोग रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार मानते है। हालांकि इस वक्त पुलिस और सीबीआई जांच में सभी के निशाने पर रिया है। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बीते दिनों ही सुशांत के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाया है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रूपए की हेरा फेरी की है। इसके अलावा और भी कई सारी बाते सामने आई ​है जिसकी वजह से रिया चक्रवर्ती हर किसी के निशाने पर है। इन आरोपों के लगने के बाद रिया के फिल्मी करियर पर भी काफी असर पड़ने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिया चक्रवर्ती की अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे में नजर आने वाली है। ​लेकिन अब इस विवाद में पड़ने के बाद रिया को फिल्म से बाहर का रास्त दिखाया जा सकता है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म में रिया चक्रवर्ती का एक छोटा सा रोल है और इसके लिए रिया ने शूटिंग काफी पहले ही कर ली थी। वहीं अब जब रूमी जाफरी से पूछा गया ​कि रिया का रोल फिल्म से काटा गया है तो इस पर उनका कहना है कि ये अफवाह है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिया चक्रवर्ती को ये फिल्म सुशांत और रूमी जाफरी की अच्छी दोस्ती की वजह से मिली थी। जिसकी चर्चा आज से नहीं काफी समय से बॉलीवुड गलियारों में चल रही है। फिल्म चेहरे जुलाई के महीने में ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जाती लेकिन पिछले काफी समय से चल रहे कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया था।

Nepotism Debate: टाइगर को किया जा रहा था ट्रोल तो मां ने दिया जवाब

रिया चक्रवर्ती ने जिस बहन प्रियंका को लेकर बताया सुशांत का झगड़ा, वहीं थी सुशांत के सबसे करीब

तो क्या सच में महेश भट्ट के कहने पर ये काम करती थी रिया चक्रवर्ती, दोस्त ने किया खुलासा