×

Cinema hall Reopen: 15 अक्टूबर से खुलेंने वाले है सिनेमाहॉल, उत्तर प्रदेश ने जारी ​की नई गाइडलाइन्स

 

15 अक्टूबर यानी गुरूवार से केंद्र सरकार ने सिनेमाहॉल को खोलने की इजाजत दे दी है। जिसका ऐलान कुछ समय पहले ही सरकार ने किया था। सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत देने के साथ ही कुछ जरूरी नियम और गाइडलाइन्स को भी जारी किया है। अब इसी बीच सिनेमा हॉल के खुलने से पहले ही उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य में कुछ जरूरी निय जारी किया है। जिसको सभी लोग फॉलो करेंगे। उत्तर प्रदेश में सिनेमा हॉल थ‍िएटर्स और मल्टीप्लेक्स, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे। सिनेमा हॉल खुलने के बाद दर्शकों की क्षमता आधी कर दी गई है।

हर एक व्यक्ति को 6 फीट की दूरी बनाए रखने के लिए कहा है। ये नियम सिनेमा हॉल में सभी जगह लागू किए जाएंगे। हर जगह पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। सिनेमा हॉल में अंदर जाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग भी सभी व्यक्ति की की जाएगी।

theater

अगर​ किसी व्यक्ति में कोई लक्षण नजर आते हैं तो उनको सिनेमा हॉल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। हर सीट पर टेप से क्रॉस बनाया जाएगा जिस पर किसी को भी बैठने की इजाजात नहीं होगी। ऐसा 50 प्रतिशत क्षमता को बनाने के लिए किया जाएगा।

बुकिंग विंडो में ही उन सीट्स की जानकारी डिस्प्ले कर दी जानी चाहिए। सिनेमा हॉल में हर शो के बाद सफाई की जाएगी। दर्शकों के लिए पर्याप्त फूड काउंटर्स बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा शौचालयों में भी भीड़ ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। हर एक शो के बाद स्क्रीन को साफ किया जाएगा। जिन सिनेमा हॉल में इन नियम और जरूरी सुरक्षा व्यवस्था को नहीं लागू किया जाएगा उन पर एक्शन लिया जाएगा।

Taimur Ali Khan: तैमूर की इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने पूछा,आईपीएल 2020 में कोई जगह है क्या

Cinema hall Reopen: 15 अक्टूबर से खुलेंने वाले है सिनेमाहॉल, उत्तर प्रदेश ने जारी ​की नई गाइडलाइन्स

​​Sidharth Malhotra: रोनी स्क्रूवाला के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मिलाया हाथ, एक्शन फिल्म में आएंगे नजर