×

करण जौहर की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह

 

बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह आने वाले दिनों में एक के बाद एक फिल्मों से धमाका करने वाले है। उनकी अगली फिल्म 83, जयेशभाई जोरदार, तख्त जैसी शामिल है। जिसमे वो अपने शानदार अभिनय से एक बार फिर से दर्शकों को हैरान करने वाले है। पिछले काफी समय से रणवीर सिंह अपनी इन फिल्मों की तैयारी में जुटे हुए है। लेकिन अब रणवीर सिंह को लेकर एक और खबर सामने आई है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह तख्त से पहले बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर करण जौहर की एक और फिल्म का हिस्सा बनने वाले है। करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म में रणवीर सिंह को साइन करने का फैसला किया है। पिंकविला की खबर के अनुसार करण जौहर ने अपनी इस फिल्म में काम पिछले साल से ही शुरू कर दिया था। जिसका निर्देशन वो खुद करने के बारे में सोच रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करण जौहर ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के शुरू होने से पहले ही इस पर अपनी टीम के साथ बात की थी और फिल्म काम शुरू कर दिया था। अब करण जौहर की इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि ये एक रॉम कॉम फिल्म है। फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर करण जौहर ने रणवीर सिंह को लेने का मन बनाया है। खबरें है कि अभिनेता को करण ने फिल्म की कहानी सुनाई है जो रणवीर सिंह को पसंद आई है और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। खैर इस फिल्म को लेकर धर्मा प्रोडक्शन और करण जौहर की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया किया है। उम्मीद है कि करण जौहर इसका जल्द ही ऐलान करेंगे। अगर हम बात करें रणवीर सिंह के काम की तो उनकी फिल्म 83 रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है बस इंतजार है तो सिनेमाघरों के खुलने का। जो पिछले मार्च के आखिरी सप्ताह से बंद है। इसका कारण देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस का कहर है।

बॉलीवुड के इन सेलेब्स नहीं मानी कैंसर से हार, दी खतरनाक बीमारी को मात

सलमान खान की अगली​ फिल्म का हुआ ऐलान, बनेगा किक 2 का सीक्वल

बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले 96 किलो था सारा अली खान का वेट, इस बीमारी से थी ग्रसित