×

Tamil Nadu Election 2021: रजनीकांत 31 दिसंबर को करेंगे पार्टी का ऐलान, विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी….

 

दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। फिल्म अभिनेता ने 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ने की भी घोषणा की है। गुरुवार को रजनीकांत ने कहा कि पार्टी के बारे में औपचारिक ऐलान 31 दिसंबर को हो जाएगा। पिछले कई महीनों से रजनीकांत राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं। लेकिन पहली बार उन्होंने सियासत को लेकर अपने पत्ते खोले हैं।

पार्टी बनाने और विधानसबा चुनाव में उतरने के ऐलान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में एक और फिल्म एक्टर की एंट्री हो जएगी। इससे पहले वहां फिल्मी कलाकार राजनीति में अपनी कामयाबी हासिल करते रहे हैं। रजनीकांत ने पिछले साल एक्टर कमल हासन के साथ गठबंधन करने की बात कही थी। तब रजनीकांत ने कहा था कि राज्य की जनता के हितों को पूरी तरह से ध्यान में रखा जाएगा। अगर कमल हासल के साथ गठबंधन होता है तो वे एक दूसरे के जरूर साथ आएंगे।

बतां दे तमिलनाडु में AIDMK और DMK दोनों बड़े राजनीतिक दल है। अगले साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं जहां पर 234 सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अभी से चुनाव प्रचार की तैयारी में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी भी पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान को गति देने में लगी है। इस बीच रजनीकांत का नई पार्टी बनाने का ऐलान चौंकाने वाला है। बिहार के बाद अब तमिलनाडु चुनाव कई राजनीतिक पार्टियों के लिए साख का सवाल बना गया है।

Read More…
HDFC big News: RBI ने HDFC की डिजिटल सर्विस पर लगाई रोक, जानिए बड़ी वजह…
Farmer Laws 2020: क्यों हो रहा है कृषि कानूनों का विरोध? जानें पूरा विवाद….