×

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की हॉलीवुड फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इस वक्त की सबसे व्यस्त अभिनेत्री हैं। जी हां प्रियंका चोपड़ा आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी ज्यादा तर फिल्में हॉलीवुड की है। यही कारण है कि प्रियंका चोपड़ा इस वक्त सिर्फ अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग को पूरा करने में जुटी हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसमे उनकी फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटि।ग शुरू की है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने चाहने वालोें को नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए इंस्टा पर लिखा कि, यह शुरू होती है। टेक्स्ट फॉर यू। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो उनकी ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। जिसमे प्रियंका का किरदार एक टूटे दिल वाली लड़की का है जो अपना मंगेतर खो देती है। इसके बाद उसी लड़की फिल्म में अपने मंगेतर के पुरान नंबर पर लगातार मैसेज भेजती रहती है। इसके बाद फिल्म में कई ट्वीस्ट देखने को मिलता है। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। टेक्स्ट फॉर यू फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ मुख्य किरदार के रूप में आउटलैंडर फेम सैम ह्यूगन है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा वी कैन बी हीरोज और द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसकी तैयारी वो काफी समय से कर रही थी।

November OTT Release: नवंबर में रिलीज इन बॉलीवुड फिल्मों को अब तक नहीं देखा तो तुरंत देख डाले

Wazid Khan: वाजिद खान की पत्नी ने ससुरालवालों पर लगाया जबरदस्ती धर्मांतरण कराने का आरोप, सपोर्ट में कंगना रनौत

Malaika Arora: अर्जुन के साथ कोजी नजर आई मलाइका अरोड़ा, तस्वीर हुई वायरल