×

Parineeti Chopra: फिल्म एनिमल में ऐसा होगा अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का किरदार

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी फिल्म एनिमल भी शामिल है। फिल्म एनिमल में मुख्य किरदार के रूप में परिणीति चोपड़ा के अलावा रणबीर कपूर और अनिल कपूर भी नजर आने वाले है। फिल्म का ​निर्देशन संदीप वांगा करने वाले है। फिल्म एनिमल में मुख्य किरदार के रूप में कौन कौन कलाकार नजर आने वाला है। इस बात की जानकारी काफी समय पहले ही सामने आ चुकी थी। लेकिन इसमे कौन कलाकार किस रोल में नजर आने वाला है इस बात का खुलासा नहीं किया गा था। लेकिन अब ये सामने आ चुका है। फिलम में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अभिनेता रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाने वाली है। जबकि अभिनेता अनिल कपूर रणबीर कपूर के पिता के रोल में दिखाई देने वाले है। ये पहली बार ऐसा होगा कि जब एक साथ किसी फिल्म में रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा एक साथ नजर आने वाले है। इससे पहले किसी भी फिल्म में इन दोनों की जोड़ी एक साथ नजर नहीं आई है। ऐसे में रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को साथ देखेन के लिए फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अगर हम बात करे फिल्म एनिमल की कहानी की तो ये एक ऐसी गैंगस्टर ड्रामा होने वाली है जो इससे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री में नहीं बनी है। फिल्म की कहानी उलझे रिश्तों की परेशानियों पर बेस होगी। इसके बाद फिल्म में एक ऐसा मोड़ आएगा जब इसका प्रमुख पात्र जानवरों जैसा व्यवहार करने पर मजबूर हो जाएगा। फिल्म की शूटिंग हो सकता है कि इसी साल के मध्य तक शुरू कर दी जाए।

Sapna Chaodhary: सपना चौधरी का नया गाना लोरी हुआ रिलीज, वीडियो वायरल

Hungana 2: शिल्पा शेट्टी ने शुरू की हंगामा 2 की शूटिंग, सेट पर परेश रावल के साथ किया डांस

TRP List: इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट आई सामने, जाने किस नंबर पर है आपका पसंदीदा शो