×

Parakram Diwas 2021: सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी मोदी सरकार

 

भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इसके चलते केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोश का जन्मदिन मनाया जाता है। इसी दिन को केंद्र सरकार सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी। भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी 2021 से आरंभ करने का फैसला किया है ताकि राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर उनका सत्कार किया जा सके।

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, नेताजी के अदम्य भावना और राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद रखने के लइए भारत सरकार ने हर साल 23 जनवरी पर उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बंगाल चुनाव की लड़ाई में नए विवाद नेताजी सुभाषचंद्र बोसी की जयंती को लेकर है। इसको लेकर टीएमसी और बीजेपी आमने सामने है। केंद्र सरकार ने जहां सुभाष चंद्र बोस की जयंती इस बार पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

वहीं ममता बनर्जी ने इसे देश नायक दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया है। सीएम ममता के इस ऐलान के बाद बीजेपी की ओर से बंगाल के महापुरुषों को आदर दिए जाने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इससे पहले भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर ममता बनर्जी बीजेपी पर हमला बोल चुकी हैं। नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने को लेकर सीएम ममता लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बनाती रही है।

Read More…
Kerala Girl Raped: नाबालिक लड़की का 44 लोग करते रहे दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की 32 FIR….
Tandav Controversy: तांडव पर पुलिस का एक्शन, निर्माता-निर्देशक से आज मुंबई में पूछताछ…