×

Nick jonas Birthday: जब निक जोनस ने अचानक कर दिया था प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज, ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति पॉप सिंगर निक जोनस का आज जन्मदिन है। आज उन्होंने अपनी जिंदगी के 28 साल पूरे कर लिए है। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का जन्म 16 सितंबर 1992 को अमेरिकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल ​केविन जोनस सीनियर के घर में हुआ था। इसमे कोई दो राय नहीं है कि निक जोनस का नाम आज दुनियाभर में मशहूर है। वो अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। निक जोनस ने बहुत कम उम्र में अपने म्यूजिक करियर की शुरूआत कर दी थी।

बता दें कि जब निक जोनस की उम्र महज 7 साल की तो तभी से वो अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके और अब तक अपने कई सोलो एल्बम तक ला चुके है। जिसे आज दुनियाभर के संगीत प्रेमी पसंद करते है। उनके गाए सॉन्ग को काफी पसंद किया जाता है। आज निक जोनस किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने इतनी सफलता अपनी मेहनत और लगन से पाई है। आपको बता दें कि निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा से दस साल छोटे है। निक जोनस की एक बार मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से किसी इवेंट के दौरान हुई थी इसके बाद से निक उनके दीवाने हो गए थे। खुद निक जोनस ने आकर प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया और वो भी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए नहीं बल्कि डायरेक्टर शादी के लिए। जी हां इस बात का खुलासा खुद दोनों कई बार अपनी बातचीत में कर चुके हे। जब निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया तो उस वक्त अभिनेत्री शॉक्ड हो गई थी उनको समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। हालांकि बाद में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस का प्रपोजल स्वीकारते हुए शादी के लिए हां कर दी थी। इसके बाद साल 2018 में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने शादी कर ली थी। आज दोनों अपनी शादी शुदा लाइफ में काफी खुश हैं और एक दूसरे के साथ अक्सर क्वलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते है।

Varun dhawan: तीन साल बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ हाथ मिलाने जा रहे वरूण धवन, मासाल एक्शन होगी फिल्म

Nick jonas Birthday: जब निक जोनस ने अचानक कर दिया था प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज, ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

Shahrukh Khan: तो क्या शाहरूख खान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आएंगी तापसी पन्नू