×

जाह्रवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना का डोरी टूट गईयां सॉन्ग रिलीज

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री जाह्रवी कपूर की अगली रिलीज होने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल है। जिसको लेकर इस वक्त दर्शकों और फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी समय से उत्साहित है हालांकि उनका ये इंतजार अब जल्द ही पूरा होने वाला है। क्योंकि फिल्म गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल इसी 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब इसका पहला गाना भी आज रिलीज कर दिया गया है। गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल का पहला गाना डोरी टूट गईयां है। जिसको आज ही कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया हैं ये गाना काफी भावुन कर देने वाला है। इस गाने को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल के पहले गाने को लोग पसंद कर रहे है लोगों की तरफ से अब तक इस पर अच्छी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Gunjan Saxena The Kargil Girl

अगर हम बात करें गाने डोरी टूट गईयां की तो इसको रेखा भारद्वाज ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। वहीं कौसर मुनीर ने इसके बोल लिखे है इसको अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है। गाने को जाह्नवी कपूर पर फिल्माया गया है जिसमे उनका अंदाज बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहा है। वहीं रेखा ने इसे बहुत ही खूबसूरती और मन लगाकर गाया है। यही कारण है ​कि ये गाना हर किसी को भावुक कर गया है। अगर हम बात करें फिल्म गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल की तो ये एक बयोपिक फिल्म है जिसकी कहानी कारगिल वॉर में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट गुंजर सक्सेना की है जो लखनऊ की हैं। जाह्नवी कपूर ने उन्हीं का किरदार परदे पर निभाया है। फिल्म में जाह्नवी के अलावा पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में नजर आए है। फिल्म इसी 13 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। इसके अलावा फिल्म में अंगद बेदी, विनीत कुमार सिंह नजर आए है।

सुशांत सिंह केस: ईडी के दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती, पूछताछ जारी

आलिया की सड़क 2 की रिलीज डेट सामने आते ही शुरू हुआ सोशल मीडिया पर बवाल, बायकॉट की मांग

आखिर किसने गायब किए सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के पन्ने, छुपे हो सकते हैं कई राज