×

Eid Milad Un Nabi: फारूक अब्दुल्ला को नमाज पढ़ने के लिए बाहर जाने से रोका, नेशनल कॉन्फ्रेंस का फूटा गुस्सा

 

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को दावा किया कि जम्मू कश्मीर में पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुला को मिलाद-उन-नबी के दिन नमाज पढ़ने से रोका गया है। बताया गया है कि फारुख अब्दुला को उनके निवास से बाहर जाने से रोक दिया गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अनुसार, फारुख अब्दुला हजरतबल दरगाह में जाकर नमाज अदा करना चाहते थे। इस मामले पर टिप्पणी के लिए प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पार्टी अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला के आवास को अवरुद्ध कर दिया है और उन्हें नमाज पढ़ने के लिए दरगाह जाने से रोका गया है। जेकेएनसी खासकर मिलाद उन नबी के पवित्र अवसर पर मौलिक अधिकारों के उल्लंघन की निंदा की है। इससे एक दिन पहले जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मूफ्ती के दफ्तर को प्रशासन ने सील कर दिया था।

हर साल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। इस असर पर अल्लाह के आखिर पैगंबर की जीवनी के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है। इस्लामिक कैलेंडर की तीसरे महीने रबी अव्वुल में जश्न की शुरुआत होती है। भारत और एशिया के कई इलाकों में पैगंबर के जन्मदिवस पर खास इंतजाम किए जाते हैं। कुरआन की तिलावत और इबादत भी की जाती है। इस ईद के पावन मौके पर गरीबों को दान भी दिया जाता है। खुदा की बारगाह में नमाज अदा कर सुख-शांति के लिए कामना की जाती है।

Read More….
France Terror Attack 2020: इस्लामिक आतंक के खिलाफ फ्रांस का महायुद्ध शुरू, ये महाशक्तियां आई साथ….
France Muhammad cartoon row: पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, CM शिवराज सिंह हुए सख्त….