×

Naga Chaitanya: आमिर और करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से डेब्यू करेगा ये साउथ स्टार

 

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार आमिर खान और करीना कपूर खान आने वाले दिनों में एक साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले है। दोनों कलाकार पिछले काफी समय से फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि अब शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस वक्त फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। जिसके लिए मेकर्स ने अपनी कमर कस ली है। इसके अलावा फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर खबर सामने आ रही थी कि इस फिल्म में आमिर और करीना के अलावा साउथ के अभिनेता विजय सेतुपति नजर आने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विजय सेतुपति इस फिल्म में काम नहीं करने वाले है। इसके बाद अब लाल सिंह चड्ढा में साउथ के स्टार नागा चैतन्य नजर आने वाले है। कहा जा रहा है कि अभिनेता विजय सेतुपति के पास डेट्स नहीं होने की वजह से उन्होंने फिल्म से इंकार कर दिया है। वहीं अब फिल्म में नागा चैतन्य को फिल्म में अहम किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। अगर ऐसा हो जाता है कि नागा चैतन्य की लाल सिंह चड्ढा फिल्म बॉलीवुड में डेब्यू साबित होगी। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नागा चैतन्य की एंट्री पर मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो इसकी कहानी हॉलीवुड फिल्म फारेस्ट गंप की ​आधिकारिक हिंदी रीमेक है। जिसमे मोना सिंह भी अहम रोल में नजर आने वाली है। फिल्म इसी साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Jayashree Ramaiah found dead: साउथ की इस मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध हालत में मौत, शोक में इंडस्ट्री

RRR: राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सुनकर खुश हो जाएंगे फैंस

Varun Dhawan: पर्सनल से लेकर प्रोफेश्नल तक, बेहद लकी है वरूण धवन के लिए साल 2021