×

अभिनेता दारा सिंह के साथ काम करने से बचती थी अभिनेत्रियां, तब मुमताज ने किया था 16 फिल्मों में काम

 

एक दौर हुआ करता था जब हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने एक के बाद एक कई सारी हिट फिल्मे दी थी। उनकी हर एक फिल्म बॉक्स आफिस पर रिलीज होते ही हिट हो जाती थी। मुमताज ने अपने समय के कई सारे मशहूर कलाकारों के साथ काम किया है जिनके साथ काम करने का हर एक अभिनेत्री का सपना होता था। मुमताज अपने समय की सबसे मशहूर, खूबसूरत और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती थी। आज मुमताज का जन्मदिन है इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी की कुछ अनसुनी बाते बताने जा रहे हैं जो इससे पहले शायद ही आपको पता होगी। मुमताज ने आज अपनी जिंदगी के 73वां साल पूरा कर लिया है। एक समय था जब मुमताज का दीवाना पूरा हिन्दुस्तान हुआ करता था। मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 को मुंबई में हुआ था। मुमताज ने बचपन से ही एक अभिनेत्री बनने का सपना देखना शुय कर दिया था। उस वक्त मुमताज की आंटी और मां दोनों हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी। तो ऐसे में उन्होंने पहले से ही काम करना शुरू कर दिया था। मुमताज ने 60 के दशक में फिल्मों में छोटे मोटे किरदार किया करती थी। इससे उनके अभिनय कौशल में भी निखार आता चला गया। इसके बाद मुमताज ने उस वक्त के मशहूर अभिनता और पहलवान दारा सिंह के साथ काम किया था। जबकि उस दौर में दारा सिंह जैसे दिग्गज के साथ काम करने से अभिनेत्रियां बचा करती थी लेकिन मुमताज ने उनके साथ काम किया। जबकि वो उम्र में दारा सिंह से बहुत छोटी थी। मुमताज का फिल्मी करियर ज्यादा समय तक नहीं कर पाई। उन्होंने महज 15 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया इस दौरान उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। उनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट ही जाती थी। मुमताज ने दारा सिंह के साथ करीब 16 फिल्मों में काम किया जिसमे से 10 फिल्म सुपरहिट हुई। मुमताज की जोड़ी को राजेश खन्ना के साथ भी पसंद किया जाता था। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उस वक्त की मशहूर अभिनेता शशि कपूर को मुमताज के साथ एक फिल्म में काम ना करने का छतावा था। शशि कपूर को मुमताज के अपोजिट फिल्म सच्चा झूठा ​आफर हुई थी लेकिन उन्होंने मुमताज के होने की वजह से फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद फिल्म का आफर राजेश खन्ना के पास चला गया। फिल्म बनी और सुपरहिट हुई। इसके बाद शशि कपूर को मुमताज के साथ काम ना करने का पछतावा हुआ और उन्होंन अगली फिल्म मुमताज के साथ करने की ठानी थी। अगर हम मुमताज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 27 साल की उम्र में बिजनेसमैन मयूर मधवानी के साथ साल 1974 में शादी कर लजी थी। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।

हिंदी सिनेमा के इस महान दिग्गज की जिंदगी को रूपहले पर्दे पर देख पाएंगे दर्शक, होगा बयोपिक का निर्माण

क्या दीपिका पादुकोण ने जेएनयू प्रोटेस्ट में शामिल होने के​ लिए ली थी इतनी मोटी रकम

शुक्रवार धमाका: एक साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी ये दो फिल्में