×

Lalit Behl Dies: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, एक और अभिनेता की कोरोना ने ले लीज जान

 

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसी के साथ देश में चिकित्सा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम जनता से लेकर बॉलीवुड के कई कलाकार इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना काल का असर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर काफी समय पहले ही दिखना शुरू हो चुका था। सिर्फ इतना ही नहीं कोरोना वायरस की वजह से कई लोगों ने अपनो को खो दिया है। अब एक और अभिनेता के निधनकी खबर सामने आ रही है। अभिनेता ललित बहल का भी कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। ललित 71 साल के थे और पिछले दिनों ही उनको कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उनको मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन कुछ दिनों के इलाज के दौरान ही अभिनेता ललित बहल का निधन हो गया है। खबरों में बताया जा रहा है कि ललित बहल का निधन 22 अप्रैल को हो गया था। इस बात की जानकारी उनके बेटे कनू ने दी है। जिसमे उन्होंने बताया कि, शुक्रवार दोपहर में उनके पिता का देहांत हो गया है। ललित बहल को दिल की बीमारी काफी समय थी और उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया था। इंफेक्शन की वजह से उनकी तबीयत काफी ज्यादा बढ़ गई। जिसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन कुछ ही समय बाद अभिनेता ललित बहल का निधन हो गया। सोशल मीडिया पर ललित बहल के निधन पर बॉलीवुड कलाकारों ने उनको श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता आदिल हुसैन ने ललित बहल के निधन पर शोक व्यक्त व्यक्त किया है। बता दें कि ललित बहल ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके है।

Rhea Chakraborty: इस कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आई ​रिया चक्रवर्ती, कहा मैसेज कर सकते

Lalit Behl Dies: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, एक और अभिनेता की कोरोना ने ले लीज जान

कोरोना काल में मुंबई की सड़कों पर पीपीई किट में नजर आई राखी सावंत, वायरल तस्वीरें और वीडियो