×

Malaika Arora: अर्जुन के साथ कोजी नजर आई मलाइका अरोड़ा, तस्वीर हुई वायरल

 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल की लिस्ट में आते हैं। आए दिन इन दोनों को लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के आम कपल की लिसट में शामिल हो गए है। दोनों को अब सार्वजनिक स्थान पर कई बार देखा जा चुका है। पहले जहां मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसर से चुप मिला करते थे वहीं अब ऐसा नहीं होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ वेकेशन मनाने के लिए गए थे। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हाल ही में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाल में घूमने गए थे। इस दौरान इन दोनों के साथ करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी गए थे। इस दोरान की कुछ तस्वीरें भी मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं जिसमे ये साफ दिखाई दे रहा था कि वो काफी ज्यादा इस मूमेंट को एन्जॉय कर रही थी। हालांकि मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ एक भी तस्वीर शेयर नहीं की थी। हालांकि अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की अनसनी तस्वीरें सामने आई है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा मं बनी हुई है। इस तस्वीर को मलाइका आरोड़ा ने इंस्टा पर शेयर किया ​है जिसमे इन दोनों को रोमांटिक अंदाज दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कोजी नजर आ रहे है। मलाइका अर्जुन के कंध पर सिर रखकर हंसते हुए नजर आ रहे है वहीं अर्जुन ने मलाइका को पकड़ रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, जब तुम साथ होते है तो कोई भी लम्हा मायूसी भरा नहीं होता। अगर हम बात करें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तो ये दोनों काफी समय से एक साथ है। पिछले साल ही इन दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर लिया था।

Urmila Matondkar: 5 महीने में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली उर्मिला मांतोडकर थामने जा रही शिवसेना का हाथ

Aditya Narayan Wedding: आदित्या नारायण की शादी की रस्में हुई शुरू, सामने आई तिलक की तस्वीरें

Rahul Roy: आशिकी फेम राहुल रॉय को अचानक शूटिंग से पर आया ब्रेन स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता