×

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने भाई मुकेश भट्ट की कंपनी विशेष फिल्म से दिया इस्तीफा

 

इसमे कोई दो राय नहीं है कि महेश भट्ट बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर है। जिन्होंने अपने करियर के दौरान कई फिल्मों का निर्देशन किया है। लेकिन अब महेश भट्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आरही है। जिसमे ये कहा जा रहा है कि महेश भट्ट ने अपने भाई की कपंनी विशेष फिल्म्स से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि महेश भट्ट ने अपने भाई के बैनर से अलग होने का कोई कारण नहीं बताया है। लेकिन महेश भट्ट के भाई मुकेश भट्ट ने इस बात की जानकारी दी है। महेश भट्ट के इस्तीफे के बाद अब इस कपंनी को उनके भाई मुकेश भट्ट के बच्चे साक्षी और विशेष ही आगे बढ़ाएंगे। दोनों के कंधों पर कंपनी का भार सौंप दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं मुकेश भट्ट भी अब सिर्फ कंपनी में बतौर सलाहकार के रूप में ही होंगे। अब विशेष फिल्म्स कंपनी का भार यंग ब्रिगेट के कंधों पर होगी। इस बात की जानकारी खुद मुकेश भट्ट ने एक खास बातचीत में दी है। जिसमे उन्होंने कहा कि महेश भट्ट और उनका कोई झगड़ा नहीं हुआ है। विशेष फिल्म्स मेरी कंपनी हैं इसमे महेश क्रिएटिव कंसल्टेंट के पद पर थे। मुकेश भट्ट ने कहा कि जब महेश भट्ट ने बतौर निर्देशक काम छोड़ दिया था तब भी हम दोनों ने कई प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है। साथ ही मुकेश ने कहा कि अगर आगे भी उनको कभी किसी फिल्म के लिए जरूर पड़ी तो वो हमेशा मेरे साथ खड़े नजर आएंगे।मुकेश ने कहा कि अब इस कंपनी को मेरे बच्चे साक्षी और विशेष आगे बढ़ाएंगे। विशेष बैनर की पिछली रिलीज फिल्म सड़क 2 है। जिसमे मुख्य किरदार के रूप में संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट नजर आए थे। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया है।

Varun Natasha wedding: अलीबाग मेंशन में नताशा के साथ सात फेरे लेने पहुंचे वरूण धवन, सामने आई तस्वीरें

Varun Natasha wedding: वरूण धवन-नताशा की शादी में अमिताभ बच्चन-गोविंदा को नहीं मिला निमंत्रण

The White Tiger Movie Review: दमदार है प्रियंका और राजकुमार की द व्हाइट टाइगर, अंत तक छाए आदर्श गौरव