×

शकुन शास्त्र: अगर नाक पर गिरे छिपकली तो क्या होता है, जानिए

 

अधिकतर लोग शुभ अशुभ और शगुन अपशगुन मानते हैं आपको बता दें कि शकुन शास्त्र ज्योतिष का एक अंग माना जाता हैं इसमें जीवन में रोजाना घटने वाली घटनाओं को लेकर शुभ अशुभ शकुन के बारे में बताया गया हैं पशु पक्षियों का इस शास्त्र में फोकस किया गया हैं व्यक्ति और जीव जंतुओं का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में बहुत करीब का रिश्ता होता हैं शकुन शास्त्र के द्वारा ऐसी घटनाओं का पता लगा सकते हैं जो किसी ना किसी तरह से व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती हैं इनमें भविष्य की घटनाओं के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं छिपकली भी इनमें से एक मानी गई हैं मनुष्य के घर में छिपकली किसी ना किसी तरह से रहती हैं ऐसे में जब छिपकली किसी के ऊपर गिरती हैं तो बहुत से विचार मन में आते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं छिपकली का व्यक्ति पर ​गिरना किस तरह का संकेत देता हैं तो आइए जानते हैं।

अगर छिपकली किसी व्यक्ति के दाएं कान पर गिरती हैं तो यह आभूषण मिलने का संकेत करती हैं वही अगर बांए कान पर गिरती हैं तो आयु में बढ़ोत्तरी की सूचक मानी जाती हैं। अगर छिपकली नाम पर गिरती हैं तो इसका मतलब होता हैं कि जल्द ही आपका भाग्योदय होने वाला हैं। छिपकली का मुंह पर गिरना बताता हैं कि आपको अच्छा भोजन जल्द मिल सकता हैं। बाएं गाल पर छिपकली का गिरना पुराने मित्र से मुलाकात की ओर इशारा करता हैं। अगर छिपकली व्यक्ति के गर्दन पर गिरती हैं तो इसका अर्थ है कि यश में वृद्धि होने वाली हैं। दाढ़ी पर छिपकली का गिरना अच्छा संकेत नहीं माना जाता हैं यह किसी बड़ी दुर्घटना का संकेत होता हैं।