Kumkum Bhagya Actor Zarina Roshan Khan Dies: टीवी शो कुमकुम भाग्य के फैंस के लिए आई बुरी खबर, इंदू दादी का हुआ निधन
छोटे परदे के मशहूर शो कुमकुम भाग्य में नजर आने वाली अभिनेत्री जरीना रोशन को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीवी की मशहूर अभिनेत्री जरीना रोशन का निधन हो गया है। वो महज 54 साल की ही थी। जरीना रोशन के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जरीना रोशन का निधन 54 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर कुमकुम भाग्य टीवी शो में उनके साथ काम करने वाले कलाकार और चाहने वाले भी हैरान है।
https://www.instagram.com/p/CGfcxd-B5gN/?utm_source=ig_embed
उनका ये किरदार आज हर घर में काफी मशहूर है। जब ये बात फैंस को पता चली तो किसी को इस बात का यकीन नहीं हुआ कि अब इंदु दादी उनके साथ नहीं है। जरीना रोशन के साथ काम करने वाली उनकी साथी कलाकार श्रृति झा ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो डांस करते हुए नजर आ रहे है।
https://www.instagram.com/p/CGfbKwpJp1A/?utm_source=ig_embed
अभिनेता अनुराग शर्मा ने हाल ही में एक बातचीत में जरीना रोशन के बारे में बात करते हुए कहा कि, वे बहुत जिंदालिद इंसान थी। वो हमेशा से एनर्जी से भरी हुई होती थी। जरीना रोशन कुमकुम भाग्य में इंदु दादी के अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी नजर आ चुकी है।