×

Kangana Ranaut: कंगना रनौत के इन बयानों पर हो चुका है घमासान

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती है। अब हाल ही में किसान आंदोलन में कंगना ने एक बुजुर्ग महिला की तुलना शाहीन बाग की बिलकिस बानो से की थी। इस पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कंगना के इस बयान पर कई पंजाबी कलाकारों ने लताड़ लगाई है। जिसमे हिमांशी खुराना, दिलजीत दोसांझ, प्रिंस नरूला और मीका सिंह जैसे नाम शामिल है। आज हम आपको अपने इस लेख में कंगना रनौत के उन बयानों के बारे में बताने जा रहे है जिस पर बवाल हो चुका है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर वार किया था। मीडिया में कई बार बयान देकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को कटघरे में खड़ा किया। जिसमे उन्होंने महेश भट्ट, करण जौहर जैसे लोगों पर अपनी भड़ास निकाली थी।

कुछ समय पहले कंगना रनौत ने संजय राउत से जुबानी जंग में मुंबई की तुलना पोक से कर दी थी। जिसमे उन्होंने कहा था कि अब उनको मुंबई पाक अधिकृत कश्मीर लगने लगी है। जिस पर काफी बवाल हुआ था। इससे सत्ता​धारी महाराष्ट्र की शिवसेना पार्टी गुस्से में आ गई थी। जिसके बाद अभिनेत्री के आफिस को नोटिस जारी करने के महज 24 घंटे के अंदर ही तोड़ ​डाला था। लेकिन बाद में कंगना ने इस पर केस भी किया था।

करण जौहर को लेकर कंगना रनौत ने कई बार वार किया है जिसमे उनको भाई भतीजावाद का ध्वज वाहक बताया था। कंगना रनौत ने ये बात करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कह चुकी है।

Brahmastra Movie: ओह तो इसलिए यूट्यूब से गायब हुआ रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र का टीजर

Kavita kaushik: कविता कौशिक के पति ने बिना नाम लिए रू​बीना के पति को लेकर किया बड़ा खुलासा

Taarak Mehta Show: तारक मेहता शो के फैंस के लिए आई बुरी खबर, इस शख्स ने किया सुसाइड परिवार को ब्लैकमेलिंग का शक