×

kangana Ranaut: पंजाब की बुर्जुग दादी का कंगना को जवाब, 13 एकड़ जमीन की मालकिन हूं चाहे तो मेरे खेतों में कर सकती हो मजदूरी

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बोल की वजह से सुर्खियों में रहती है। अब हाल ही में एक बार​ फिर से कंगना रनौत अपनेे बयान की वजह से विवादों में आ चुकी है। जब उन्होंने इस वक्त चल रहे किसान अंदोलन में शामिल एक बुर्जुग दादी पर कमेंट किया और उनकी तुलना शाहीन बाग में शामिल बिलकिस बानो से की। उन्होंने पंजाब की एक बुजुर्ग महिला पर पैसे लेकर किसान प्रोटेस्ट में शामिल होने की बात की। अभिनेत्री की इस बयान पर अब विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अभिनेत्री कंगना रनौत के विवाद को बढ़ता देख अपना ट्वीट ​डिलीट कर दिया है। इस पर अब खुद उन्हीं बुजुर्ग दादी ने अभिनेत्री के कमेंट का जवाब दिया है। जिसमे उन्होंने कहा कि उनके पास 13 एकड़ जमीन है और उनको 100 रूपए लेकर कही जाने की जरूरत नहीं है। बुजुर्ग दादी महिंदर कौर की उम्र 87 साल की है। वो अपने खेतों पर काम करती है। उन्होंने कहा कि वो किसान संघर्ष में कभी पीछे नहीं रही है वो खुद एक किसान है और हमेशा अपने किसान भाईयों के साथ खड़ी है। बुजुर्ग दादी महिंदर कौर ने कहा कि मैं क्या करती है इसके बारे में उनको कुछ नहीं पता और उन्होंने कह दिया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर बुजुर्ग दादी महिंदर कौर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे वो कहती है कि अभिनेत्री को पंजाब और यहां के किसानों के बारं में कुछ नहीं पता है अगर पता होता तो ऐसी घटिया बातें नही करती।
गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया था कि ये 100—100 रूपए लेकर आने वाली है। शाहीन बाग में भी यही महिला थी। उनके अनुसार अब किसान अंदोलन के समय भी यही हो रहा है। अभिनेत्री के इसी कमेंट पर काफी बवाल इस वक्त हो रहा है। किसान अंदोलन का सम​र्थन करने वाले लोग अभिनेत्री पर सोशल मीडिया के जरिए भड़ास निकाले हुए नजर आ रहे हैं।

Kangana Ranaut: बुजुर्ग महिला महिंदर कौर पर कमेंट करना कंगना को पड़ा भारी, कानूनी नोटिस भेजकर 7 दिन में मांगा जवाब

Bhabhi Song: आज रिलीज होने वाला है कुली नंबर 1 का पहला गाना भाभी, टीजर देखकर फैंस हुए उत्साहित

Kavita Kaushik BB14: कविता कौशिक ने बीच में ही छोड़ा​ बिग बॉस का शो, रूबीना से बढ़ गया था विवाद