×

तो इस तरह शुरू हुई थी काजोल और अजय देवगन की प्रेम कहानी

 

आज बॉलीवुड की मशहूर और चुलबुली अभिनेता काजोल का जन्मदिन है। इसमे कोई दो राय नहीं है कि काजोल बॉलीवुड की एक मशहूर और सुपरहिट अभिनेत्री है जिन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। आज भी लोग उनकी फिल्मों को देखना पसंद करते है उनके चाहने वालों को लिस्ट काफी लंबी है। काजोल ने आज अपनी जिंदगी के 46 साल पूरे कर लिए है। काजोल ने अपने किरयर की शुरूआत साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म बेखुदी से की थी। जिसको रिलीज हुए 28 साल हो गए है। ऐसे में इस 28 साल के करियर में आज तक काजोल एक टॉप की ​अभिनेत्री है। उनके पास आज दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। काजोल ने शादी अभिनेता अजय देवगन के साथ की है।ये दोनों एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत है। काजोल जहां एक चुलबुली और हंसमुख अभिनेत्री हैं वहीं अजय देवगन एक शांत रहने वाले इसांन है। हालांकि इसके बाद भी इन दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ की जाती है। ये बात ये दोनों एक बार नहीं बल्कि कई इंटरव्यूज और बातचीत में स्वीकार चुके है। तो इस खास मौके पर जानते हैं कि इस अनूठे कपल की प्रेम कहानी की शुरूआत कैसे हुई। इन दोनों की पहली बार मुलाकात साल 1995 में हलचल के सेट पर हुई थीं। इस दौरान दोनों के बीच कुछ खास बातचीत नहीं हुई थी। क्योंकि इन दोनों का स्वाभाव पहले ही एक दूसरे से उलट था। अजय ने कहा था कि काजोल उनको बड़बोली और बदतमीज लगी थी। वो उनसे दुबारा मिलना भी नहीं चाहते थे। हालांकि बाद में काजोल का इस बात का एहसास हुआ कि अजय उनकी लाइफ का एक अहम हिस्सा बनने वाले है। हाालंकि कुछ समय बाद दोनों की फिर से मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। अजय काजोल के साथ लंबे समय तक बात करते और काजोल के रिलेशनशिप को लेकर चल रही परेशानी पर सलाह भी देते थे। हालांकि इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और एक दूसरे को प्रपोज कर दिया। इसके बाद अजय और काजोल ने 24 फरवरी 1999 को शादी कर ली। आज दोनों की शादी को 21 साल हो गए है। उनके दो बच्चे युग और न्यासा है।

सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची थी रिया चक्रवर्ती, वकील ने फिर दी ये सफाई

इस दिन मंगेतर मिहिका के साथ शादी रचाने जा रहे राणा दग्गुबाती, शामिल होंगे सिर्फ 30 लोग

राम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड टीवी के सेलेब्स ने लोगों को दी बधाई, कहा भगवान का स्वागत करना है