जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2021 के 14 वें सीजन के तहत मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच भिड़ंत हुई।मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दस रनों से जीत अपने नाम की । इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड में केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की बराबरी कर ली।
IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत , केकेआर को 10 रनों से हराया
बता दें कि आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में रोहित शर्मा अब गंभीर की बराबरी पर पहुंच गए हैं।रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की 71 वीं जीत दर्ज की । वहीं गंभीर की कप्तानी में उनकी टीम भी 71 मैच जीत चुकी है ।वैसे आईपीएल के तहत कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हैं।
KKR vs MI: आंद्रे रसेल ने की खतरनाक गेंदबाजी, महज दो ओर में चटकाए 5 विकेट
धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी कर चुके हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में 110 मैच जीते हैं। बता दें कि धोनी ने 189 मैचों में कप्तानी की है, वहीं गंभीर ने 129 मैचों(केकेआर और दिल्ली) में कप्तानी की है। रोहित शर्मा का कप्तान के तौर पर 118 वां आईपीएल मैच था।
KKR vs MI: मुंबई इंडियंस ने केकेआर को जीत के लिए दिया 153 रनों का लक्ष्य
आईपीएल में जीत के प्रतिशत की बात की जाए तो रोहित शर्मा टॉप पर हैं। रोहित ने उनकी कप्तानी में 60.16 फीसदी मैच जीते हैं। धोनी की कप्तानी में यह आंकड़ा 58.51 फीसदी का जबकि गंभीर की कप्तानी में 55.42 फीसदी है। बता दें कि आईपीएल के 14 वें सीजन में केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करके मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने पहली जीत दर्ज की है।इससे पहले मुंबई को आईपीएल के ओपनिंग मैच आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था।