×

International Womens day: उमा भारती को किया गिरफ्तार, खोली शशिकला की पोल, जानें IPS डी रूपा की कहानी…..

 

महिला दिवस के अवसर पर हम बात करेंगे एक ऐसी बहादुर आईपीएस अधिकारी की जिनका ईमानदार अफसरों की सूची में शामिल है। D Roopa Moudgil को D Roopa के नाम से भी जाना जाता है।कर्नाटक के एक शहर में जन्मीं D Roopa ने स्नातक की पढ़ाई Kuvempu University से की। जहां उन्हें गोल्ड मेडल भी हासिल हैं। इसके बाद उन्होंने साइकोलॉजी विषय पर अध्ययन करने के लिए बैंगलुरू विश्वविद्यालय से एमए किया।

शुरू से पढ़ने में अव्वल रहने वाली D Roopa ने साल 2000 में यूपीएससी की परीक्षा को पास कर लिया और 43वां रैंक हासिल कर देश में अपने नाम का परचम लहराया।  प्रशासनिक सेवा के दौरान आईपीएस D. Roopa अपने काम की वजह से मीडिया की सुर्खियों में आई। भारतीय जनता पार्टी की ब्रांड नेता कही जाने वाली उमा भारती की गिरफ्तारी के वक्त डी रूपा काफी सुर्खियों में रही। दरअसल, 15 अगस्त 1994 को कर्नाटक के हुबली शहर में ईदगाह पर उमा भारती ने कथित रूप से झंडा फहराया था।

करीब 10 साल बीतने के बाद उमा भारती के खिलाफ वारंट जारी किया गया।उस वक्त उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री के पद पर थी। हालांकि, उस सयम किसी सीएम को गिरफ्तार करना इतना आसान काम नहीं था। लेकिन डी रूपा ने उमा भारती को उनके बंगले से गिरफ्तार कर लिया था। इतना ही नहीं बेंगलुरू में डीआईजी रहते हुए रूपा ने शशिकला को मिल रहे वीआईपी ट्रिटमेंट की पोल खोल डाली थी।