×

Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस पर जरूर देखें हाल ही में रिलीज हुई ये देशभक्ति फिल्में

 

आज से दो दिन बाद देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने वाला हैै। ये वो दिन है जब देश के कई वीर जवानों ने अपने देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी थी जिसके बाद आजादी मिली थी। इस दिन को पूरे देश में अलग अलग तरह से मनाया जाएगा। अब ऐसे खास मौके पर आज हम आपके लिए बॉलीवुड हाल ही में रिलीज हुई देश भक्ति पर आधरित फिल्मों की लिस्ट लेकर आए है। जिसे अगर आपने नहीं देखी है तो जरूर देख ले।

मिशन मंगल
देश भक्ति की भावना से भरी फिल्म मिशन मंगल एक शानदार कहानी है। जिसकी कहानी भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन पर आधारित है जिसमे 5 नवंबर, 2013 को सफलता हासिल हुई थी। इस फिल्म को देखने के बाद आप अपने देश और देश के वैज्ञानिकों पर गर्व करेंगे कि उनकी कोशिशों की वजह से आज हमारा देश मंगल ग्रह तक पहुंच चुका है। इसके अलावा इसरो अपनी लगातार कोशिश कर रहा है चांद पर जाने की। फिल्म की कहानी में कलाकारों में देश के लिए कुछ करने के जज्बें आपको खुद भी उत्साहित करेंगे। फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन, शर्मन जोशी, दलीप ताहिल जैसे कलाकार नजर आए है।

केसरी
पिछले साल यानी 2019 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म केसरी एक शानदार फिल्म है। जिसकी कहानी सारागढ़ की लाई पर आधारित है जिसमे 21 सिख सैनिकों ने एक साथ मिलकर 10,000 अफगानियों को मार गिराया था। फिल्म की कहानी में उन सभी सैनिकों की जज्बे और शौर्य को प्रदर्शित करती है। फिल्म को देखने के बाद आपको खुद देश के सैनिकों को लेकर आप गर्व महसूस करेंगे। फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा नजर आए है।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
साल 2016 में भारतीय सैनिक द्वारा की गई सजिर्कल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक एक शानदार फिल्म है। फिल्म की कहानी, किरदार और डायलॉग आपको जोश से भर देंगे। इसमे मुख्य किरदार के तौर पर विक्की कौशल, यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए है। इसमे भारतीय सैनिकों ने पठानकोट और उरी हमले का पाकितस्तान से बदला लिया था।

सत्यमेव जयते
जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की फिल्म सत्यमेव जयते को दर्शको ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म साल 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की कई थी। इसकी कहानी में आपको भारतीय सैनिकों के बलिदान और उनके काम को दिखाया गया है।

राजी
हरिंदर सिक्का के उपन्यास पर आधारित फिल्म राजी एक ऐसी लड़की कहानी है जो अपने देश के लिए आपकी जान जोखिम में डालकर पाकिस्तान के एक शख्स से शादी करती और वहां पर रहकर वो देश की मदद करती है। इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। जिसमे मुख्य किरदार के तौर पर आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आते है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। जिसमे आलिया के अभिनय की तारीफ हुई थी।

सोनू सूद की वजह से अपने पैरों पर खड़ी हुई प्रज्ञा, एक्सीडेंट में टूट गया था घुटने का लिगामेंट

सुशांत के लिए कंगना की न्याय की मांग कहा हम सभी को सच जानने का है हक

क्या बिग बॉस 14 में एंट्री करने वाले हैं कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर, समाने आया ये जवाब