×

Independence day 2020: भारतीय सैनिकों की गौरव गाथा का वर्णन करती हैं बॉलीवुड की ये आर्मी पर आधारित फिल्में

 

आज पूरे देश में 74वें स्वतंत्रता दिवस की चारों तरफ धूम मची हुई है। आज अगर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित बैठे हुए हैं तो इसका पूरा श्रेय हमारे देश की सेना को जाता है। वो दिन रात एक करके हमारी सुरक्षा के लिए लगातार जुटे हुए है। बिना खुद की परवाह किए। अब आम इंसान तो एक आमी आफिसर की जिदंगी के बारे में तो शायद ही जानता होगा। ऐसे में कुछ फिल्मों की लिस्ट में आपके लिए अपने इस लेख में लेकर आए है जिसमे आप देख सकते है कि एक आर्मी आफिसर कैसे देश की सेवा करता है।

बॉर्डर
जेपी दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर आर्मी पर आधारित एक सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फिल्म है। जिसमे बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आए थे इस लिस्ट में सनी देओल, सुनील शेट्ट, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार शामिल है। इन कलाकारों ने एक आर्मी मैन का किरदार इसमे निभाया था। हर किसी फिल्म में अलग अलग भूमिका था। इसकी कहानी साल 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी और गाने ने हर भारतीय के दिल को छुआ है।

लक्ष्य
फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म लक्ष्य एक बेहतरीन फिल्म है। जिसकी कहानी एक ऐसे लड़के की होती है जिसका पहले तो कोई लक्ष्य नहीं होता है लेकिन बाद में वो एक लक्ष्य निर्धारित करता है आर्मी आफिसर बनने का। जिसे वो पूरा भी करता है। फिल्म कही कहानी काफी इमोशनल भी है।

LOC कारगिल
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी एक और मल्टी स्टारर फिल्म एलओसी कारगिल की कहानी कारगिल युद्ध पर आधारित है। जिसमें देश के जवान कैप्टन विक्रम बत्रा, सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव और मेजर दीपक रामपाल की जिंदगी पर आधारित है। ये देश के वो वीर जवान है जो कारगिल युद्ध में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए थे। इनकी गौरव गाथा का वर्णन इस फिल्म में देखने को मिलता है। फिल्म में कुछ सीन्स ऐसे है जो हर किसी को भावुक कर देते है। फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, संजय दत्त, अय्यूब खान, सुनील शेट्टी, ईशा देओल, करीना कपूर खान, महिमा चौधरी जैसे कलाकार नजर आए है।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधरित थी। भारतीय सेना ने अपने देश के शहीद जवानों का बदला दिया था। साल 2019 में रिलीज हुई ये एक शानदार फिल्म है। जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया था।

परमाणु: पोखरण की कहानी
इस फिल्म की कहानी भारतीय सेना द्वारा किए गए परमाणु बम परीक्षण पर आधारित है जो साल 1998 में किया गया था। सभी से छुपाकर इसका परीक्षण कैसे किया गया था फिल्म की कहानी इसी पर आधारित है।

थर्ड स्टेज के एडवांस लंग कैंसर से जूझ रहे है संजय दत्त, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

सिर्फ शायर ही नहीं बल्कि एक मशहूर गीतकार भी थे राहत इंदौरी, लिखे ये सुपरहिट गाने

रात अकेली है रिव्यू: मर्डर मिस्ट्री सुलझाते हुए खुद हैरत में पड़ गए नवाजुद्दीन सिद्दिकी