×

Weight loss tea:शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए, आप करें इस चाय का सेवन

 

जयपुर।आज के समय में अधिकत्तर लोगों को शरीर के बढ़ते वजन और मोटापे की समस्या बनी हुई है, जो कि हमारी सेहत के लिए बेहद ही घातक होता है।शरीर के बढ़ते वजन और मोटापे के कारण हाई ब्लड प्रेशर,डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों का खतरा अधिक रहता है।ऐसे में आप प्रतिदिन नींबू की चाय की सेवन कर शरीर के बढ़ते वजन को आसानी से कम कर सकते है।

नींबू का रस हमारे शरीर के वजन को कम करने में मदद करता है।प्रतिदिन खाली पेट सुबह में नींबू और शहद मिलाकर पीने से हमारे शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है, इससे वजन कम होता है।इसके अलावा अदरक भी हमारे शरीर का वजन कम करने में मदद करता है।आप अपने शरीर के बढ़ते वजन को नियंत्रित बनाए रखने के लिए अजवाइन को रात को

पानी में भिगो कर रख दें और अगले दिन चाय बनाने के लिए सुबह अजवाइन पानी को उबाल कर इसमें अदरक को अच्छी तरह पीसकर मिला दें।इसके बाद आप इसे कुछ देर तक अच्छी तरह से उबले और फिर इसे ठंडा कर इसमें नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।

आप इस चाय की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए इसमें शहद मिला कर भी सेवन कर सकते है।प्रतिदिन नींबू की इस चाय का सेवन से हमारा मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत करती है।वहीं नींबू की चाय का सेवन से हमारे शरीर का एक्स्ट्रा फैट तेजी से बर्न होता है,

जिससे हमारे शरीर का मोटापा कम होता है और हमारे शरीर का वजन भी नियंत्रित बना रहता है।नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन—सी पाया जाता है जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।