×

कोरोना दौर में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए, आप इस प्रकार करें तिल के तेल का इस्तेमाल

 

जयपुर।कोरोना दौर में शरीर को स्वस्थ बनाए रखना बेहद आवश्यक है।क्योंकि शरीर में किसी प्रकार की बीमारी के होने पर कोरोना संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।ऐसे में आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर शरीर को कई प्रकार के रोगों से दूर रख सकते है।तिल के तेल का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी क्षमता मजबूत होती है।जिससे हमारा शरीर वायरल इंफेक्शन के खतरों से बचा रहता है।

इसके अलावा तिल के तेल से मुंह के कीटाणु और दांतों का पीलापन भी दूर होता है।इस तेल एंटी-बैक्टीरियल गुण पाएं जाते है जो हमारे शरीर को बैक्ट्रीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद करते है।तिल के तेल का सेवन करने से हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल ठीक बना रहता है जिससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम होता है।

तिल का तेल हमारे शरीर के दर्द को कम करने में मदद करता है।आज की भागदौड भरी लाइफस्टाइल में कई लोगों को सुबह उठने पर पैरों में काफी दर्द होने की परेशानी होती है।ऐसे में आप रात को सोने से पहले पैरो में तिल के तेल की मालिश कर इस समस्या को दूर कर सकते है।

प्रतिदिन रात को सोने से पहले पैरों की मालिश करने से हमारा नर्वस सिस्टम ठीक बना रहता है और इससे हमारे शरीर का बढ़ता तनाव भी होता है। इससे नींद भी अच्छी आती है और हमारा शरीर अनिंद्रा की बीमारी के खतरें से दूर रहता है।तिल के तेल की मालिश और सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है।

इसके अलावा इससे पैरों में आई सूजन और दर्द की परेशानी से भी आराम मिलता है और हमारा शरीर गठिया रोग के खतरे से बचा रहता है।