×

वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा इंजेक्शन, जो करेगा पेट की चर्बी को कम

 

जयपुर। भारत के लोगों में हमें दिन में ऐसे कई लोगों से मिलने का मौका मिलता है, जिनके शरीर में चर्बी ने घर कर रखा है। लोगों के बीच ये एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। आपने देखा होगा कि आज के समय में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है जबकि फिट लोगों की तादाद कम है।

चर्बी को दूर करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते है, या यू कहिये की अपनाने की सोचते है। ऐसा इसलिए कहा गया है ​क्योंकि ऐसे लोग चर्बी को कम करने के लिए कई उपाय सोचते है।इनमें एक्सरसाइज एक महत्वपूर्ण उपाय होता है, इसके बाद दूसरा उपाय आता है खाने को कम करना।

इनमें से कई इन उपायों को अपनाते भी लेकिन कुछ ही समय इसका उपयोग करने के बाद फिर उनमें आलस की भावना जागने लगती है। ऐसा इसलिए भी होता है ​क्योंकि लोगों को आरामदायक जीवन जीने की आदत हो जाती है। इसी के साथ वो खाने से अच्छे खाने से भी ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह सकता है।

इसी समस्या को ध्यान में रखकर डेनमार्क की कोपनहेगन यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने एक ऐसी प्रक्रिया का आविष्कार किया है जिससे बिना ज्यादा मेहनत के पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। इन रिसर्चरों ने ऐसे 2 बालिग लोगों के समूह का अध्ययन किया गया जिनके पेट मोटापे के शिकार थे।

इस समूह में से एक समूह के लोगों को 2 हफ्तों तक साइकिल की एक्सरसाइज करावाई गई। इनके दूसरे ग्रुप को प्लेसबो नाम के लवण वाला इंजेक्शन लगाया गया। जब दो हफ्तों के बाद परिणाम देखे गये तो पाया कि जिन लोगों को इंजेक्शन लगाये गये थे उनके पेट में औसतन 225 ग्राम तक पेट की चर्बी गायब थी, जो कि मोटापे का 8 प्रतिशत थी। इसके विपरित एक्सरसाइज करने वाले लोगों में कम चर्बी घटाई गई।

हाल ही में डेनमार्क की कोपनहेगन यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने एक ऐसी प्रक्रिया का आविष्कार किया है जिससे बिना ज्यादा मेहनत के पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में एक इंजेक्शन को तैयार किया गया है। इस इंजेक्शन में प्लेसबो नाम के लवण पाये जाते है, जो चर्बी कम करने में कारगार होते हैं। वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा इंजेक्शन, जो करेगा पेट की चर्बी को कम