×

Salt damage:अधिक नमक का सेवन शरीर के लिए हानिकारक, इन बीमारियों का बढ़ता खतरा

 

जयपुर।कोरोना दौर में शरीर को स्वस्थ बनाए रखना बेहद आवश्यक है।क्योंकि शरीर में किसी प्रकार की बीमारी के होने से कोरोना संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।शरीर को स्वस्थ और रोगों से दूर रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।ऐसे में संक्रमण के इस दौर में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान में नमक की अधिक मात्रा का सेवन करना सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है।

नमक में सोडियम की मात्रा अधिक पाई जाती है और इसका अधिक सेवन हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है।शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर नमक का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना आवश्यक है।क्योंकि नमक में मौजूद सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मदद करता है।

आज के समय में बच्चों में जंक—फूड का सेवन करने की आदत ही बच्चों में तेजी से मोटापे की समस्या को बढ़ाने में मदद कर रही है।क्योंकि जंक—फूड में नमक की मात्रा अधिक होती है जिससे हमारे शरीर का मोटापा बढ़ने लगता है।इससे हमारे शरीर में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

नमक का अधिक सेवन करने से हाईब्लड प्रेशर का खतरा सबसे अधिक रहता है।जिससे हमारे शरीर में हृदय संबंधी बीमारिया बढ़ने लगती है।इसके अलावा अधिक नमक का सेवन करने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

भोजन में अधिक नमक का सेवन करने से शरीर के ऊतकों में सूजन आ जाती है।इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होने लगती है। इसलिए भोजन सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करना आवश्यक है।