×

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन बेहद आवश्यक, इस शाकाहारी डाइट से पाएं पर्याप्त प्रोटीन

 

जयपुर।हमारे शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से बचाने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का सेवन करना बेहद जरूरी होता है।ऐसे में प्रोटीन का सेवन हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है, क्योंकि प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद करता है।साथ ही इससे हमारी त्वचा और बालों को भी आवश्यक पोषण मिलता है।जिससे हमारा शरीर त्वचा संबंधी रोगों के खतरे से दूर रहता है।

हालांकि प्रोटीन वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनो की आहार से प्राप्त किया जा सकता है।लेकिन जो लोग वेजिटेरियन होते है, उनके लिए शाकाहारी प्रोटीन युक्‍त आहार शरीर में प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने में मदद करता है।

ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की जानकारी दे रहें है, जो कि शाकाहारी तौर पर प्रोटीन प्रदान करने में मदद कर सकते है।वेजिटेरियन लोगो के लिए मसूर की दाल प्रोटीन का सबसे सस्ता और अच्छा स्रोत मानी जाती है।

आप अपनी डाइट में मसूर की दाल को शामिल कर आवश्यक मात्रा में प्रोटीन प्राप्त कर सकते है। कद्दू के बीजों को वेजिटेरियन लोग अपनी डाइट में शामिल कर आवश्यक प्रोटीन की प्राप्ति कर सकते है।अपनी डाइट में बादाम को शामिल कर शरीर में होने वाली आवश्यक मात्रा में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते है।

इसके अलावा दूध भी प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत होता है।ऐसे में आप प्रतिदिन बादाम और दूध को मिला कर सेवन कर सकते है।इससे हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है साथ ही इससे हमारे शरीर को आवश्यक पोषण भी मिलता है।