×

Pregnancy tips:गर्भावस्था के बाद मोटापा से दूर रहने के लिए, Pregnancy में करें डाइटिंग

 

जयपुर।गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना आवश्यक होता है।क्योंकि गर्भावस्था के दौरान इम्यूनिटी कमजोर होने की संभावना अधिक रहती है।इसलिए गर्भावस्था में समय-समय पर रूटीन जांच के साथ अपनी डाइट और फिटनेस का भी ध्यान रखना आवश्यक होता है।क्योंकि गर्भावस्था के समय शरीर के वजन बढ़ने की समस्या अधिक होती है, जो कि गर्भावस्था के बाद मोटापा का कारण बन जाती है।

डॉक्टर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को डाइटिंग से बचने की सलाह देते है, लेकिन हाल ही किए गए एक शोध में बताया गया है कि गर्भावस्था के दौरान डाइटिंग करना सुरक्षित है और इससे जच्चा और बच्चा दोनो पर किसी प्रकार का खतरा नही होता है।

शोधकर्ताओं ने अपने इस शोध में बताया है कि गर्भावस्था के दौरान क्रेविंग और ओवर इटिंग के कारण महिलाओं के शरीर का वजन बढ़ने लगता है, जो कि गर्भावस्था के बाद मोटापा के रूप में दिखाई देता है।इससे शरीर में कई प्रकार के रोगों की संभावनाएं बढ़ जाती है।इसलिए गर्भावस्था के दौरान हल्की एक्सरसाइज के साथ डाइटिंग करना बेेहद आवश्यक है।

डाइटिंग से गर्भावस्था के दौरान शरीर के वजन को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिलती है।इससे वर्कआउट से भी कही अधिक वजन कम किया जा सकता है।गर्भावस्था के दौरान नियंत्रित कैलोरीज वाली डाइट लेने से शरीर का वजन नियंत्रित बना रहता है।

गर्भावस्था के दौरान आप फलों और सब्जियों के जूस और सूप का सेवन अधिक करें।इससे शरीर को आवश्यक पोषण मिलने के साथ वजन को नियंत्रित बनाए रखने में भी मदद मिलती है।साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनी रहती है।