×

Pregnancy tips:शिशु जन्म के बाद इस कारण बढ़ता महिलाओं का वजन, आप इस प्रकार रखें शरीर को फिट

 

जयपुर।गर्भावस्था के समय महिलाओं में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते है जिसके कारण गर्भवती महिला के शरीर में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।वहीं गर्भावस्था के दौरान होने वाली क्रेविंग की परेशानी के चलते डिलीवरी के बाद महिलाओं को शरीर के वजन और मोटापा की समस्या का सामना करना पड़ता है।जिसे कम करना बेहद मुश्किल होता है और कुछ महिलाओं का वजन तो डिलीवरी के बाद और भी बढ़ जाता है।

गर्भावस्था और शिशु जन्म के बाद शरीर का वजन बढ़ना खानपान की अनियमितता के कारण होता है।इसलिए शरीर का वजन नियंत्रित बनाए रखने के लिए गर्भावस्था और शिशु जन्म के बाद संतुलित आहार का सेवन करना आवश्यक है।साथ डाइट में फल और फलों के जूस का अधिक सेवन करें।

गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में कमजोरी आने लगती है और इसके कारण शारीरिक गतिविधियों में कमी हो जाती है।जिसके कारण डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है।इसके अलावा कई महिलाओं में गर्भावस्था के बाद तनाव व डिप्रेशन जैसी समस्या होने लगती है, जो कि शरीर का वजन बढ़ने में मदद करती है।

ऐसे में आप शिशु जन्म के बाद बढ़े शरीर के वजन को नियंत्रित बनाए रखने के लिए तनाव कम करने के लिए प्रतिदिन योगासन का अभ्यास करें और पर्याप्त नींद लें।इससे शरीर का वजन करने में आसानी होती है और वजन भी नियंत्रित रहता है।

शिशु जन्म के बाद आप बच्चे को स्तनपान जरूर करवाएं।क्योंकि स्तनपान करवाने से शिशु को आवश्यक पोषण मिलने के साथ इस दौरान महिला के शरीर की कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।