×

कोरोना दौर में कार्डियो एक्सरसाइज का करें अभ्यास, शरीर रहेंगा फिट और बीमारियों से दूर

 

जयपुर।कोरोना संक्रमण के दौर में संक्रमण से बचने के लिए शरीर को शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखना बेहद आवश्यक है।इसलिए आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कार्डियो एक्सरसाइज की जानकारी दे रहें है जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकते है।प्रतिदिन शारीरिक वर्कआउट करने से हमारा शरीर कई प्रकार के रोगों के खतरों से दूर रहता है।

आप घर पर कार्डियो एक्सरसाइज की शुरूआत पॉप स्क्वॉट से कर सकते है।इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप जमीन पर पैरों को चौड़ा करते हुए सीधे खड़े हो जाएं और फिर दोनों हाथों को जोड़ते हुए कुछ ऊंचाई तक कूदने की कोशिश करें।इससे हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन मजबूत होता है और इससे हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है।

आप घर पर प्लॉक हॉप एक्सरसाइज का अभ्यास आसानी से कर सकते है।इसके लिए आप शरीर को पुशअप्स वाली अवस्था में बनाते हुए पैरों को उठाते हुए आगे की दाईं ओर लाने की कोशिश करें।प्रतिदिन इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से हमारे शरीर के बैली फैट की समस्या दूर होती है।

जिससे हमारा शरीर हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी रोगों के खतरों से दूर रहता है।आप शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर पर मॉडिफाइड पुशअप्स वॉक एक्सरसाइज का अभ्यास करें।इसके लिए आप अपने पैरों को फैलाते हुए नीचे झुकें।इसके बाद दोनों हाथों को फर्श पर रखें और हाथों को आगे बढ़ाते हुए पुशअप की अवस्था बनाए लें और कुछ देर इस अवस्था में बने रहे।

फिर वापस अपने हाथों के सहारे पीछे आने की कोशिश करते हुए अपने पैरों का मिला लें।इससे हमारे शरीर का मोटापा कम होता है और हृदय संबंधी रोगों का खतरा भी कम रहता है।